फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fear of Vaccine: The team of Health Department came to Chhatarpur to vaccinate, then the girl climbed the tree

टीके का डर: छतरपुर में टीका लगाने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम तो पेड़ पर चढ़ गई युवती

Sun, 16 Jan 2022 04:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 04:16 PM IST
सार

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में एक युवती गांव में आई वैक्सीनेशन टीम को देखकर पेड़ पर चढ़ गई, जिसका  वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य टीम के काफी समझाने के बाद युवती नीचे उतरी और वैक्सीन लगवाई।

विज्ञापन
Fear of Vaccine: The team of Health Department came to Chhatarpur to vaccinate, then the girl climbed the tree
छतरपुर: वैक्सीनेशन के डर से पेड़ पर चढ़ी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती वैक्सीनेशन टीम को देखकर पेड़ पर चढ़ जाती है। दरअसल बड़ामलहरा के मनकारी गांव में 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन लगाने मोबाइल टीम पहुंची थी जिसे देखकर गांव की ही 18 वर्षीय युवती रीना पेड़ पर चढ़ गई और कोरोना वैक्सीन लगवाने से मना करने लगी। जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने युवती को काफी समझाया उसके टीके के डर को दूर किया, जिसके बाद युवती ने पेड़ से नीचे आकर कोरोना वैक्सीन लगवाई। युवती का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश में टीकाकरण का एक साल पूरा हो लगा है। एक वर्ष में छतरपुर जिले में वैक्सीन के 23 लाख 90 हजार 887 डोज लगाएं जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed