{"_id":"65ccb103a57bb8f9b206a768","slug":"fault-in-line-caused-by-bird-sitting-in-murena-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murena: पक्षी के बैठने से लाइन में आया फॉल्ट, फिर अचानक जमीन पर दौड़ा करंट, चपेट में आने से तीन बच्चियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murena: पक्षी के बैठने से लाइन में आया फॉल्ट, फिर अचानक जमीन पर दौड़ा करंट, चपेट में आने से तीन बच्चियां घायल
Wed, 14 Feb 2024 05:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:54 PM IST
सार
Murena: मुरैना के जोरी गांव में बने सब स्टेशन पर पक्षी बैठने से लाइन में फॉल्ट आ गया। इतना ही नहीं फॉल्ट के साथ-साथ अचानक से जमीन पर करंट भी दौड़ने लगा। जिसके बाद करंट की चपेट में आने से तीन बच्चियां घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के हंसई चौराहे जोरी गांव में बने सब स्टेशन पर एक पक्षी के बैठने से लाइन में फॉल्ट आ गया। फॉल्ट आने से जमीन पर करंट दोड़ने लगा, जिसके बाद दरवाजे पर खेल रही तीन बच्चियां इसकी चपेट में आ गई। वहीं, आनन-फानन में घायल बच्चियों को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। आक्रोशित परिजनों ने सब स्टेशन के पास हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही परिजनों द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप भी लगाए गए। परिजनों द्वारा विद्युत सब स्टेशन की बाउंड्री वॉल पर तार फेंसिंग करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
बिजली विभाग ने दी सफाई
परिजनों का कहना है जमीन में करंट दौड़ने जैसी कई बार घटनाएं हुई है, जिसका आवेदन हम विद्युत विभाग में दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्युत विभाग के जेई इंद्रेश कुमार ने बताया कोर्ट द्वारा स्टे लगने के कारण सब स्टेशन का कार्य बंद पड़ा हुआ था। अब विभाग मामला जीत गया है, दो-चार दिन में ही बाउंड्री वॉल का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
