फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   father raped his two daughter, one killed

हैवान बाप, दो बेटियों से करता था रेप, एक की मौत

Wed, 09 Sep 2015 01:04 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
father raped his two daughter, one killed

मतलब के इस दौर में रिश्तों के मायने सिमटते जा रहे हैं, बाप बेटी जैसा पवित्र रिश्ता भी अब हवस की भेंट चढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के उमरिया में एक पिता अपनी जवान बेटी के साथ सालभर तक बलात्कार करता रहा।

विज्ञापन


बाप की हैवानियत से तंग आकर बेटी ने घर छोड़ दिया और एक सुधारग्रह मे आश्रय ले लिया। जिसके बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसकी असलियत जानकर उसके पैरों तले की जमीन भी खिसक गई।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 48 साल के आरोपी पिता को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी बेटी से लगातार बलात्कार करता था, जिसके कारण वह बीते 2 जून को घर से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बेटी से भी करता था बलात्कार, हुई मौत

father raped his two daughter, one killed

पीड़ित युवती यहां से महाराष्ट्र के बुलधाना पहुंची और वहां एक सरकार द्वारा चलाए गए महिला आश्रय में रहने लगी। यहां उसने अपने साथ रहने वाली अन्य युवतियों को आपबीती के बारे में बताया तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद युवती की तहरीर पर बुलधाना पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की और उसे लेकर 6 अगस्त को उमरिया पहुंच गई।

उमरिया के एसपी चन्द्र शेखर सोलंकी ने बताया कि जब पुलिस पीड़िता को लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो यह जानकर उसके होश उड़ गए की आरोपी पिता अपनी बड़ी बेटी से भी बलात्कार करता था।

खौफ के कारण नहीं खोलता था कोई मुंह

father raped his two daughter, one killed

जिसकी कुछ दिन पहले मिर्गी पड़ने के कारण मौत हो गई। एसपी के अनुसार आरोपी का घर में ऐसा खौफ था कि कोई भी उसके खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था।

युवतियों की मां सबकुछ जानती थी लेकिन पति के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं कर पाती थी। एसपी के अनुसार युवती काफी डरी हुई है लेकिन उसने अपने पिता के खिलाफ बयान दिया है।

पुलिस आरोपी पिता को कोर्ट से रिमांड पर लेने का आग्रह करेगी ताकि उससे पूछताछ करके उसके गुनाहों का कच्चा चिट्ठा सामने लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed