आठ साल तक किया बेटी के साथ बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के धार में एक आदमी द्वारा अपनी बेटी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। शनिवार रात को पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि 55 साल का ये शख्स 2006 से अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था। बेटी के गर्भवती हो जाने पर उसने गर्भपात भी कराया।
21 साल की पीड़ित अपनी एक रिश्तेदार के साथ अमझेरा पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को पिछले अपना वो दर्द बताया जिसे वो आठ साल से झेल रही थी।
आरोपी ने कुबूल किया अपराध
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक अमझेरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अनीता डेरवाल ने बताया कि," आरोपी पिता ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। उसने ये भी कुबूल कर लिया है कि उसने अपनी बेटी का गर्भपात कराया।"
आरोपी के खिलाफ धारा 376, 313 औऱ 315 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अपनी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि उसकी मां की मौत साल 2000 में हो गई थी, 2003 में दादी भी चल बसीं। 2006 से उसके पिता ने यौन शोषण शुरू किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
