फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   farmers will not be forced for acquisition: shivraj

जबरन नहीं होगा जमीन का अधिग्रहण : शिवराज

Thu, 06 Dec 2012 04:32 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Dec 2012 04:32 PM IST
विज्ञापन
farmers will not be forced for acquisition: shivraj

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में कहा कि राज्य में जबरन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। किसी भी किसान से जबरदस्ती जमीन नहीं ली जाएगी और उसकी जमीन पर बुलडोजर नहीं चलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए केवल खेती पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है। इसके लिए उद्योगों को बुलाना और बढ़ावा देना जरूरी है। लेकिन सरकार की कोशिश है कि औद्योगिक उद्देश्यों के लिए जहां तक संभव हो खेती की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य विधानसभा में कटनी के ग्राम बुजबुजा और डुकरिया में वेलस्पेन कंपनी के 1980 मेगावाट क्षमता के प्रस्तावित बिजली संयंत्र के लिए किसानों की जमीन के अधिग्रहण पर स्थगन प्रस्ताव लाया गया था। मुख्यमंत्री चौहान इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जवाब दे रहे थे। प्रस्ताव पर करीब चार घंटे बहस चली और नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य सदस्यों ने सरकार के समक्ष कई सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed