फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmers' anger erupted in Maihar over fertilizer

Maihar: खाद को लेकर मैहर में फूटा किसानों गुस्सा, सड़क कर दिया जाम; वाहनों की आवाजाही रही बाधित

Tue, 03 Dec 2024 07:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

Maihar: रबी की फसल शुरू होते ही डीएपी खाद को लेकर किसानों में मारामारी मची हुई है। मैहर में मंगलवार को केंद्रों पर खाद लेने के लिए लंबी कतार लगी रही। खाद न मिलने से नाराज किसानों सहित महिलाओं ने नेशनल हाइवे 30 पर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
Farmers' anger erupted in Maihar over fertilizer
खाद को लेकर मैहर में फूटा किसानों गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएपी खाद की किल्लत पूरे जिले भर की समितियों में जारी है। मंगलवार को मैहर के अमरपाटन स्थित परसवाही केंद्र में खाद न मिलने से नाराज महिला समेत किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।किसानों ने नेशनल हाइवे 30 को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की दूर-दूर तक लंबी कतारें लगी रही। सूचना के बाद में पहुंची पुलिस बल और एसडीएम ने किसानों को समझाइश दी है। किसानों ने एसडीएम अमरपाटन आरती यादव के सामने अपनी बात रखी है, समझाइश के बाद किसानों ने जाम खोला है।

विज्ञापन


जाम में फंसी रही एंबुलेंस
वहीं, किसानों के नेशनल हाईवे जाम कर देने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। लगभग 3 किलोमीटर तक लगे इस जाम में एक एंबुलेंस भी देर तक फंसी रही। एंबुलेंस में दुर्घटना में घायल को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


सड़क से भगा रहीं मैडम
खाद लेने आए किसान ने बताया कि खाद न मिलने के कारण बनिए के खाद से ट्रक लोड है। जो खाद समिति में 1350 की मिल रही है, वह खाद व्यापारियों के यहां 1600 में मिल रही है। किसान कैसे भरपाई करेगा। समिति के पास किसानों को देने के लिए खाद नहीं है। व्यापारियों के यहां भारी मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसान ने कहा कि हम सुबह चार बजे से लाइन में लगे हैं। पहले फॉरेस्ट विभाग में चस्पा किया गया था, वहां से मैडम कुत्तों की तरह रोड मे भगा रही हैं। इसलिए सड़क जाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के यहां भरा है गोदाम
वहीं, जाम लगाए एक किसान ने बताया कि आधे किसानों को ग्राउंड के अंदर रखा गया और आधे लोगों को बाहर भगा दिया गया। अचानक से गेट खोला गया जिसके कारण आधी महिलाएं गिर गयी हैं, जिनको चोट लगी है। रात को बिना टोकन के खाद बांटी जाती है। व्यपारियों के यहां गोदाम भरा हुआ है। खाद न मिलने के कारण हम लोगों ने जाम लगाया है।


किसानों को खाद वितरण किया जाएगा
अमरपाटन एसडीएम आरती यादव ने बताया कि यहां डबल लॉक परसवाही है। खाद वितरण के लिए टोकन का वितरण हो रहा था। किसानों को बहुत जल्दबाजी थी, जिसमें उन्होंने चक्काजाम कर दिया था। किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवा दिया गया है। सभी किसानों को खाद का वितरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed