फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmer painful death due to being buried under tractor in Niwari Accident happened while returning from farm

MP News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत की जुताई कर लौटते समय हुआ हादसे का शिकार

Fri, 11 Nov 2022 03:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Nov 2022 03:43 PM IST
सार

निवाड़ी जिले के ओरछा थाने के पास एक ट्रैक्टर पलटने से युवा किसान की मौत हो गई। किसान खेत से जुताई कर के लौट रहा था, रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Farmer painful death due to being buried under tractor in Niwari Accident happened while returning from farm
ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी के ओरछा थाने में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से एक युवा किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान शाम को अपने खेत की जुताई करके लौट रहा था, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गयी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम महाराजपुरा निवासी 25 वर्षीय संजीव चढ़ार घुरारी नदी के पास स्थित अपने खेत जोतकर आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे युवक दब गया, दबने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा ले गए, जहां हालात नाजुक होने के कारण झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करीब पांच वर्ष पहले संजीव की शादी हुई थी, घर में पत्नी और तीन साल की बेटी और छह महीने का एक बेटा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed