फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Farmer Dies By Suicide In Madhya Pradesh Leave Note Addressed To PM Narendra modi

मध्य प्रदेश में किसान ने आत्महत्या की, प्रधानमंत्री के लिए छोड़ा नोट, कही ये बात

Sat, 02 Jan 2021 09:31 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 02 Jan 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer Dies By Suicide In Madhya Pradesh Leave Note Addressed To PM Narendra modi
farmer suicide - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में बिजली वितरण कंपनी के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर एक 35 वर्षीय किसान ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले किसान मुनेंद्र राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि उनके शरीर के हर  एक हिस्से को बेचकर कंपनी का बकाया चुका दें।

विज्ञापन


किसान के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने महामारी के बीच 87,000 की बिजली के बकाया बिल को लेकर आटा चक्की और मोटरसाइकिल जब्त कर ली। 
विज्ञापन


किसान ने नोट में लिखा, बड़े-बड़े राजनेता और व्यापारी घोटाले करते हैं, तब सरकारी कर्मचारी कोई कार्रवई नहीं करते हैं। अगर वो लोग बैंक से ऋण लेकर नहीं चुका पाते हैं, तो उनका ऋण माफ कर दिया जाता है। वहीं अगर कोई गरीब ऋण के तौर पर छोटी सी धनराशि लेता है, तो उससे कभी नहीं पूछा जाता कि वो ऋण चुका क्यों नहीं पा रहा है बल्कि उसे सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed