{"_id":"6ad1581bd3f0b0096d06ada3","slug":"raj-aur-neeti-hemant-khandelwal-narottam-mishra-meeting-bjp-responsibility-2026-10-16","type":"blog","status":"publish","title_hn":"राज और नीति: हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात चर्चा में","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
राज और नीति: हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात चर्चा में
सार
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। इस मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मुलाकात का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है। उनकी लगातार नेताओं से मुलाकातें भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
राज और नीति : मप्र में सियासी और प्रशासनिक हलचल बताता कॉलम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की हाल ही में हुई मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या फिर नरोत्तम मिश्रा को पार्टी में कोई जवाबदारी मिल सकती है या यह सिर्फ एक सामान्य मुलाकात थी या फिर संगठन से जुड़े कोई अंदर के अहम मामलों को लेकर चर्चा हुई है? नरोत्तम मिश्रा पिछले कुछ समय से चर्चा में रहे हैं। बीच-बीच में वे कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलते हैं तो कभी प्रदेश अध्यक्ष से मिलते हैं, कभी अमित शाह से मिलते हैं और इस प्रकार में अपनी राजनीतिक उपस्थिति का एहसास पूरे प्रदेश को करवा देते हैं।
संकेत भोंडवे के दिल्ली संपर्कों का राज्य को मिलेगा लाभ
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भोंडवे इसके पहले दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पीएस रह चुके हैं। कई साल तक दिल्ली में काम करने के कारण उनके दिल्ली में संपर्क काफी अच्छे हैं। माना जा रहा है कि उनकी पदस्थापना से दिल्ली में सिंहस्थ और अन्य योजनाओं के लंबित कार्यों को क्लियर करवाने में मदद मिलेगी। बता दें, सिंहस्थ मेले का नोडल विभाग नगरीय प्रशासन एवं आवास है। इस विभाग के आयुक्त होने के नाते उनके पास सिंहस्थ मेले की बड़ी जवाबदारी है।
विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष कब बनाएगी सरकार
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले लगभग दो साल से खाली है। 1986 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह परिहार का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद अभी तक इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके लिए कई पूर्व आईएएस अधिकारी कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं। सूत्रों के अनुसार अब सरकार एक पूर्व अपर मुख्य सचिव के नाम पर विचार कर रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये अधिकारी अपने प्रयास में सफल हो पाएंगे?
विज्ञापन
अस्वीकरण: यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।