फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Family members were getting the broom done due to snake bite life saved hospital in Damoh

सावधान! सांप के काटने पर परिजन झाड़-फूंक करवा रहे थे, हालत गंभीर होते ही अस्पताल पहुंचे, बालक मरते-मरते बचा

Tue, 18 Oct 2022 03:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 03:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर एक बालक को सांप ने काट लिया था और परिजन उसे झाड़-फूंक करवा रहे थे। ऐसे में उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई।

विज्ञापन
Family members were getting the broom done due to snake bite life saved hospital in Damoh
बालक की हालत गंभीर होते ही अस्पताल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांप के काटने पर मरीज को सबसे पहले इलाज की जरूरत होती है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में आज भी लोग इलाज न करवाकर ओझाओं के पास जाकर मरीज की झाड़- फूंक करवाते हैं। दमोह जिले में इसी तरह का एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार दोपहर केरबना गांव निवासी 16 साल के गोविंद अहिरवाल को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे लेकर पास के ही बगाज माता मंदिर पहुंचे। जहां  मंदिर की परिक्रमा लगवाई और वहीं लिटा दिया। शाम तक गोविंद की हालत बिगड़ने लगी तो फिर परिवार के लोग उसे लेकर पथरिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


हालत ज्यादा नाजुक थी, इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात 10 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने गोविंद का इलाज शुरू किया तो कुछ ही घंटों में उसकी हालत में सुधार दिखने लगा। परिजनों की लापरवाही के चलते एक बच्चे की जान जा सकती थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से जान जाते-जाते बची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed