फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fake sauce: In Bhind, the police caught the factory of tomato sauce made from arrowroot and chemical color

नकली सॉस: भिंड में पुलिस ने अरारोट और केमिकल कलर से बना रहे टोमेटो सॉस की फैक्टरी पकड़ी    

Sat, 30 Oct 2021 01:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Oct 2021 01:18 PM IST
सार

भिंड में पुलिस ने शुक्रवार देर रात नकली टोमेटो सॉस बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां लोग अरारोट और केमिकल कलर से सॉस बना रहे थे।  
 

विज्ञापन
Fake sauce: In Bhind, the police caught the factory of tomato sauce made from arrowroot and chemical color
भिंड में सॉस फैक्टरी पर कार्रवाई की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिंड पुलिस ने शुक्रवार देर रात सीतानगर इलाके में छापामार कार्रवाई करते हुए नकली टोमेटो सॉस बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां अरारोट और केमिकल कलर का इस्तेमाल टोमेटो सॉस बनाने में किया जा रहा था। पुलिस ने चार क्विटंल कच्चा माल और करीब एक क्विटंल तैयार सॉस के पैकेट बरामद किए हैं। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने यहां से नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन


फैक्टरी में जब पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने टोमेटो सॉस बनाने का तरीका देखा तो दंग रह गए। भिंड के सीएसपी आनंद राय ने बताया कि इस फैक्टरी से बना टोमेटो सॉस चाइनीज फूड बनाने वाले दुकानदारों को सप्लाई होता था। नकली सॉस बनने की शिकायत पर थाना प्रभारी रामबाबू यादव के साथ पुलिस टीम ने छापा मारा था। फैक्टरी सुरेंद्र बघेल के मकान में चल रही थी। इसके मालिक का नाम अतुल जैन बताया जाता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने सॉस की क्वालिटी की जांच के लिए सैम्पल लिए। जांच भोपाल में होगी। उसके बाद ही तय होगा कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्टरी में साफ-सफाई बिल्कुल भी नहीं था। गंदे पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस फैक्टरी में बने खाद्य पदार्थों से बीमार होने का खतरा बहुत ज्यादा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed