{"_id":"60958130b3e8ec23b0397c06","slug":"fake-doctors-son-calling-himself-real-doctor-treating-corona-patients-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों की छांव में इलाज: झोलाछाप डॉक्टर पिता का बेटा 'असली' डॉक्टर बना, खलिहान में कर रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों की छांव में इलाज: झोलाछाप डॉक्टर पिता का बेटा 'असली' डॉक्टर बना, खलिहान में कर रहा था इलाज
Fri, 07 May 2021 11:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 07 May 2021 11:34 PM IST
सार
मप्र के विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील के बर्धा गांव का है यह मामला। बिना डिग्री के खुद को डॉक्टर बताता था युवक।
विज्ञापन
- फोटो : video grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील के बर्धा गांव में झोलाछाप डॉक्टर पिता का बेटा असली डॉक्टर बन लोगों का कोरोना का इलाज कर रहा था। वह भी पेड़ों की छांव में।
विज्ञापन
गुरुवार को झोलाछाप डॉक्टर अब्दुल करीम खान पेड़ों के नीचे मरीजों को ड्रिप लगाकर इलाज कर रहा था। यहां मरीजों को सलाइन चढ़ाई जा रही थी। इसकी शिकायत बीएमओ नटेरन के पास पहुंची है। इस मामले ने नीम हकीम खतरे-ए-जान.की कहावत को फिर चरितार्थ कर दिया। इस फर्जी डॉक्टर ने खेतों में पेड़ों के नीचे छोटे-छोटे पलंग डाल रखे थे। वह वहीं कोरोना मरीजों को ड्रिप चढ़ा रहा था।
विज्ञापन
हमारे पिताजी के पास डिग्री है
तथाकथित डॉक्टर अब्दुल करीम खान से जब मीडिया ने पूछा कि वह बगैर डिग्री कैसे इलाज कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी के पास डिग्री है। उसी डिग्री से हम इलाज करते हैं। इन लोगों को कमजोरी की शिकायत है तो हम ड्रिप चढ़ा देते हैं। हम थोड़ा बहुत कोरोना का इलाज भी कर देते हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अमले ने आंखें मूंदीं
क्षेत्र की ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी नीतू राय ने कहती हैं कि उन्हें भी आज पेड़ की छांव में अस्पताल दिखाई नहीं दिया। उन्हें जब वीडियो दिखाया गया तो बोलीं-हम पता लगाएंगे, सीएमएचओ को लिखेंगे और कार्रवाई करेंगे।
