फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Examination in-charge along with nine teachers arrested for providing cheating copies in Sirvel of Khargone

MP News: यूपी-बिहार की तर्ज पर फैल रहा नकल माफिया का रैकेट, खरगोन में नौ शिक्षक समेत परीक्षा प्रभारी गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Mar 2023 07:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मंगलवार को हाई स्कूल की परीक्षा का दूसरा पेपर था। इस दौरान खरगोन जिले के सिरवेल परीक्षा केंद्र पर सामूहिक रूप से नकल करवाई जा रही थी। इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर चार विभागों की टीम ने दबिश देकर नकल गिरोह को दबोच लिया।

विज्ञापन
Examination in-charge along with nine teachers arrested for providing cheating copies in Sirvel of Khargone
परीक्षा केंद्र, सिरवेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम सिरवेल में माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के दौरान नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। सिरवेल परीक्षा केंद्र प्रभारी की मदद से सामूहिक रूप से नकल कराने वाले गिरोह को एसडीएम और उनकी टीम ने दबिश देकर पकड़ा है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित इस विशेष टीम ने मंगलवार को इस गिरोह का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


पुलिस, राजस्व, सहायक आयुक्त और शिक्षा विभाग के संयुक्त अमले ने दबिश देकर कुल नौ शिक्षकों सहित परीक्षा केंद्र प्रभारी को भी गिरफ्तार किया है। देश में परीक्षाओं में नकल कराने को लेकर बदनाम राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह अब मध्यप्रदेश में भी नकल माफिया गिरोह सक्रिय होने लगे हैं।
विज्ञापन


दूसरे पेपर के दौरान मारा गया छापा
मध्यप्रदेश में इन दिनों दो मार्च से 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को हाई स्कूल की परीक्षा का दूसरा पेपर था। इस दौरान खरगोन के सिरवेल में सामूहिक नकल करवाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सिरवेल परीक्षा केंद्र पर नकल कराए जाने की वीडियो सबूत के साथ कलेक्टर तक शिकायत पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर चार विभागों की मदद से दबिश दी गई। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। केंद्र प्रभारी कक्ष से दूर चारदीवारी के पास छिपा हुआ था। वहीं, एक जर्जर कमरे में कुछ लोग गाइड, कुंजी और किताबों के जरिए कार्बन कॉपी की मदद से नकल सामग्री तैयार कर रहे थे। प्रशासन की टीम ने मौके से नौ शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

नौ शिक्षक गाइड और किताब लेकर लिख रहे थे नकल की पर्ची
एसडीएम ओम नारायण सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर को एक शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि एक वीडियो के माध्यम से बताया गया था कि ग्राम सिरवेल में एक परीक्षा केंद्र पर नकल कराई जा रही है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर एक गोपनीय टीम तैयार कर यहां छापा मारा गया। सारे अधिकारी सिविल ड्रेस में यहां पर नजर रखे हुए थे।


उनके अनुसार, जब हमने परीक्षा केंद्र पर दबिश दी तो वहां पर परिस्थितियां संदिग्ध नजर आईं। वहीं, हमारी नजर पास के कमरे पर गई। वहां पर परीक्षा केंद्र प्रभारी मौजूद था जो हमें देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था। जब हमने उसे दबोचा तो वहां देखा कि नौ और लोग गाइड और किताब लेकर वहां नकल की पर्ची लिख रहे थे। उनके पास से हमने सामग्री जब्त कर उन्हें पकड़ा लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिवत रूप से मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed