फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Energy Minister said on shortage of coal in MP: 30 lakh metric tonnes of coal will come soon, power crisis will not come at any cost

एमपी में कोयले की कमी पर बोले ऊर्जा मंत्री: 30 लाख मीट्रिक टन कोयला जल्द आएगा, किसी भी कीमत पर बिजली संकट नहीं आने देंगे

Sun, 01 May 2022 01:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 01:19 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में कहा कि राजस्थान, महाराष्ट्र में बिजली की क्या स्थिति है। मध्य प्रदेश में बहुत बेहतर स्थिति है। ये मैं नहीं कह रहा, प्रदेशभर के समाचार पत्र, चैनल कह रहे हैं। हम काफी अच्छी स्थिति में हैं। 

विज्ञापन
Energy Minister said on shortage of coal in MP: 30 lakh metric tonnes of coal will come soon, power crisis will not come at any cost
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी कीमत पर प्रदेश में बिजली संकट नहीं आने देंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से भी कोयले की कमी की खबरें आने लगी हैं। आशंकित बिजली संकट पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी कीमत पर प्रदेश में बिजली संकट नहीं आने देंगे। कोयले की कमी जरूर है, हमने सड़क मार्ग से 30 लाख मीट्रिक टन कोयला लाने के टेंडर कर दिए हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, महाराष्ट्र में बिजली की क्या स्थिति है। मध्य प्रदेश में बहुत बेहतर स्थिति है। ये मैं नहीं कह रहा, प्रदेशभर के समाचार पत्र, चैनल कह रहे हैं। हम काफी अच्छी स्थिति में हैं। आज भी 12 हजार मेगावॉट की मांग थी। और हमने करीब 12 हजार मेगावॉट बिजली दी है। कोयले आ रहा है, हमने व्यवस्था की है। कोयले का संकट तो है पर कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आई तो हम कोई संकट नहीं आने देंगे। हम भरोसा दिलाते हैं कि लोगों को पॉवर क्वालिटी दे पाएंगे।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि कमलनाथ को कोयले की कमी इसलिए नजर आ रही है, क्योंकि कांग्रेस की सरकार में बिजली का यही हाल था। वहीं डॉक्टर गोविंद सिंह को कांग्रेस के द्वारा नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर तोमर ने कहा है कि डॉक्टर गोविंद सिंह की नियुक्ति केवल इसलिए की गई है, क्योंकि वे चंबल से आते हैं और सिंधिया परिवार के खिलाफ बोलते हैं। इसलिए एक नेता को टारगेट करने के लिए गोविंद सिंह की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस पुत्र मोह, कुछ नेताओं के कारण ये पार्टी मप्र में सत्ता से गई। इन दो सालों में कांग्रेस पार्टी ने जमीन पर कोई आंदोलन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed