फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   encounter in gwalior

एनकाऊंटर में मारा गया 65 हजार का ईनामी

Sat, 28 Jun 2014 12:59 PM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
encounter in gwalior

शुक्रवार दोपहर रतनगढ़ व सेवढ़ा के जंगल में हुई एक मुठभेड़ में दतिया पुलिस ने यूपी व एमपी के संयुक्त इनामी दस्यु सरगना बालक दास को उसके एक साथी समेत मार गिराया।

विज्ञापन


65 हजार के इनामी बालक दास पर दोनों प्रांतों में पचास से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दतिया पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात दस्यु सरगना बालक दास ढीमर अपने गिरोह के साथ रतनगढ़ व सेवढ़ा जंगल में मौजूद है, तथा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

विज्ञापन

एक डाकू हुआ गिरफ्तार

encounter in gwalior

पुलिस ने जंगल में घेराबंदी करके गैंग को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, पर डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस दल ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस टीम द्वारा चलाई गई गोली से गिरोह का सरगना बालकदास ढीमर पुत्र हरदयाल निवासी जाखोली दबोह भिंड व दिनेश जाटव उर्फ भदौरिया निवासी अंधियारी गांव दबोह भिंड मौके पर ही ढेर हो गए।

गिरोह के एक अन्य सदस्य प्रेमा ढीमर निवासी सेवढ़ा को पुलिस ने भागते हुए दबोच लिया। दिनेश जाटव व प्रेमा ढीमर पर भी दतिया पुलिस की ओर से पांच-पांच हजार का इनाम है।

65 हजार का था ईनाम

encounter in gwalior

मुठभेड़ की सूचना पर मौके पर पहुंचे चंबल रेंज के आईजी डीजी सागर ने बताया कि मारा गया डकैत सरगना बालकदास ढीमर ग्वालियर, भिंड, दतिया, झांसी, उरई, जालौन, कानपुर में अनेक आपराधिक मामलों में वांछित था।

बालकदास पर उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने 15 हजार, झांसी पुलिस ने 10 हजार, ग्वालियर पुलिस से 15 हजार और मप्र पुलिस के डीजीपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस तरह बालक दास कुल 65 हजार का इनामी था।

आईजी ने बताया कि मारे गए डकैतों के पास से कई आधुनिक हथियार, बंदूक, डांगरी, दैनिक उपयोग का सामान व एक सोलर पैनल बरामद किया गया है। पुलिस पकड़े गए डकैत प्रेमा ढ़ीमर से उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है।

विज्ञापन

सोलर पैनल से चार्ज करते थे मोबाइल

encounter in gwalior

इनामी डकैत सरगना बालकदास ढीमर ने अभी हाल ही में भाण्डेर के व्यापारी अशोक पटेल का अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती भी वसूली थी।

आईजी ने बताया कि बालकदास आजकल एमपी से अपहरण करके अपहृत को उत्तर प्रदेश में अपने गिरोह व पार्ट गैंग को दे देता था, ताकि फिरौती वसूलने तक एमपी पुलिस को चकमा दिया जा सके।

डकैत गिरोह मोबाइल चार्जिंग के लिए सोलर पैनल का उपयोग करता था। बालकदास ढीमर गैंग से भी सोलर पैनल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed