फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   electricity price hike in madhya pradesh fixed charges increased new rate applicable from 8 july

एक और झटका: मध्यप्रदेश में बिजली महंगी, फिक्स चार्ज बढ़ा, आठ जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Thu, 01 Jul 2021 12:01 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Thu, 01 Jul 2021 12:01 PM IST
सार

राज्य में पावर मैनेजमेंट कंपनियों ने 2629 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया है, जिसकी भरपाई के लिए 6.23 फीसदी इजाफे की अनुमति मांगी थी। हालांकि, आयोग ने इजाफे की मांग को 10 गुना कम कर दिया।

विज्ञापन
electricity price hike in madhya pradesh fixed charges increased new rate applicable from 8 july
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मध्यप्रदेश के लोगों को एक और झटका लगने वाला है। राज्य सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाने का फैसला कर लिया है। इसके तहत फिक्स चार्ज में इजाफा किया जाएगा। नई दरें आठ जुलाई से लागू होंगी। 

विज्ञापन

इतनी महंगी हो जाएगी बिजली

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में विद्युत कंपनियों ने बिजली बिल में 6.23 फीसदी के इजाफे का प्रस्ताव दिया, लेकिन आयोग ने 0.63 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है। अब नियामक आयोग से मंजूरी मिलते ही राज्य में आठ जुलाई से नया टैरिफ प्लान लागू हो जाएगा। दरअसल, आयोग ने सिर्फ फिक्स चार्ज में ही इजाफा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों ने रखा था यह प्रस्ताव

बताया जा रहा है कि राज्य में पावर मैनेजमेंट कंपनियों ने 2629 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया है, जिसकी भरपाई के लिए 6.23 फीसदी इजाफे की अनुमति मांगी थी। हालांकि, आयोग ने इजाफे की मांग को 10 गुना कम कर दिया। दरअसल, पावर मैनेजमेंट कंपनियों ने 44,403 करोड़ का सकल राजस्व बताया, लेकिन आयोग ने 42,402 करोड़ ही मान्य किया। साथ ही, 264 करोड़ का सकल खर्च बढ़ाने की अनुमति दे दी, जिसकी वसूली फिक्स चार्ज से की जाएगी। 

विज्ञापन

किस पर कितना भार?

बताया जा रहा है कि 0-50 यूनिट तक के फिक्स चार्ज में 4.13 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, 51-150 यूनिट तक की खपत करने वाले उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में 5.05 रुपये किया गया है। 151-300 यूनिट तक उपभोग करने वालों का फिक्स चार्ज 6.45 रुपये बढ़ा है। 300 से अधिक यूनिट इस्तेमाल करने वालों का फिक्स चार्ज 6.65 रुपये बढ़ाया गया है। 

यूनिट के हिसाब से इतना बढ़ेगा बिल

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जो उपभोक्ता हर महीने 50 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं, उनका बिल चार रुपये तक बढ़कर आएगा। 51-150 यूनिट तक खर्च करने वालों को आठ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा 151-300 यूनिट तक उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल 20 रुपये तक बढ़कर आएगा। 

इन लोगों को मिलेगा फायदा

बता दें कि बिजली विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए उच्च वोल्टेज ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन की विद्युत दर में कमी की है। यहां दर 120 रुपये प्रति केवीए से घटाकर 100 रुपये प्रति केवीए कर दी गई है। साथ ही, अतिरिक्त बैटरी स्वेपिंग स्टेशन को भी इस श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रीपेड मीटरिंग, अग्रिम देय भुगतान, त्वरित देय भुगतानों, ऑनलाइन देय, भार कारक और ऊर्जा कारक पर दी जा रहीं छूट जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed