फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Election Commission will take suggestion from law department to increase candidates expenditure

चुनाव खर्च बढ़ाने पर कानूनी राय लेगा आयोग, उम्मीदवारों को प्रचार के लिए मिलेगा ज्यादा समय

Thu, 30 Aug 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 30 Aug 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Election Commission will take suggestion from law department to increase candidates expenditure
ओपी रावत

राजनीतिक दल भारतीय निर्वाचन आयोग से प्रत्याशियों के चुनावी खर्च को 25 प्रतिशत बढ़ाने की मांग करता रहा है। ऐसे में आयोग का विधि विभाग इसपर फैसला लेगा। भोपाल पहुंची आयोग की फुल बेंच के सामने सत्तासीन पार्टी भाजपा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि विधानसभा के लिए 28 लाख और लोकसभा के लिए 70 लाख रुपए खर्च करने की सीमा है, जिसे कि बढ़ाया जाना चाहिए। इसपर मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि वह इसपर विचार करेंगे। 

विज्ञापन


आयोग ने प्रचार की समयसीमा बढ़ाने की मांग को लगभग मंजूरी दे दी है। आमतौर पर नामांकन वापसी की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद प्रचार के लिए उम्मीदवारों को 15 दिनों का समय मिलता है। जिसे कि अब बढ़ाया जाएगा। रावत सहित फुल बेंच ने मीडिया से बात की। वीवीपैट पर लगातार उठते सवालों का जबाव देते हुए रावत ने कहा कि इन्हें चीन या जापान से बुलाया नहीं गया है। इन्हें भारत के रक्षा मंत्रालय से जुड़ी संस्थाओं ने बनाया है। इनपर परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसी वजह से किसी भी दल को चिंता करने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन


इस साल के अंत तक मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। रावत का कहना है कि सभी राज्यों में निष्पक्ष, और प्रामाणिक तरीके से चुनाव होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फुल बेंच के दौरे के बाद यदि किसी शासकीय कर्मचारी या अधिकारी का किसी एक पार्टी विशेष की तरफ झुकाव दिखता है को इसकी जानकारी आयोग तक पहुंचेगी तो गंभीर कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में सभी लोग आयोग के रडार पर रहेंगे और सभी की मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने कहा कि बूथ पर सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। पीडब्ल्यूडी विभाग मतदान केंद्र के पास ड्रॉप गेट बनाएगा। वोटरों को सूची में जोड़ने और काटने के बाद 27 सितंबर को अंतिम सूची आएगी। संवेदनशील क्षेत्र में मतदान से दो-तीन पहले पुलिसबल फ्लैग मार्च निकालेगी। एक सवाल का जवाब देते हुए रावत ने कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह से ठीक है। कुछ कमियां हैं जिन्हें कि खुद आयोग ने पकड़ा है। उसे दूर करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन होगा। मंत्रियों के स्टाफ में रहे लोगों को चुनाव ड्यूटी से हटाया जाएगा। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed