{"_id":"59d535dd4f1c1b6f548b5be6","slug":"election-commission-will-be-ready-to-hold-lok-sabha-and-assembly-elections-next-year-says-op-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 तक एक साथ करा सकेंगे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव: EC","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2018 तक एक साथ करा सकेंगे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव: EC
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
op rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि चुनाव आयोग सितंबर 2018 तक देश में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने में सक्षम हो जाएगा। हालांकि यह केंद्र सरकार पर निर्भर करता है कि एक साथ चुनाव कराने के लिए वह प्रावधान कब तक लाती है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के दौरे पर आए रावत ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन खरीदने के लिए जरूरी धन राशि उपलब्ध करवा दी है। सितंबर 2018 तक चुनाव आयोग को ये दोनों मशीनें मिल जाएंगी। लिहाजा अगले साल आयोग दोनों चुनावों को एक साथ कराने के लिए सक्षम हो जाएगा। चूंकि इसके लिए नियमों में जरूरी प्रावधान सरकार को करने होंगे, इसलिए हम यह नहीं बता सकते कि लोकसभा व विधानसभा के चुनाव कब से एक साथ होंगे।
विज्ञापन
इसके पहले रावत ने ईआरओ नेट का शुभारंभ किया। यह एक ऐप है। इससे यह पता चल सकेगा कि कोई मतदाता एक से ज्यादा स्थान पर दर्ज है या नहीं। इसके जरिये मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया जा सकेगा और अपने डेटा को संशोधित भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
