फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Election Commision Gives Order to inquiry on Fake Voter List Matter

मध्यप्रदेश: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने दिये जांच के आदेश

Mon, 04 Jun 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 04 Jun 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Election Commision Gives Order to inquiry on Fake Voter List Matter

चुनाव आयोग ने राज्य में मतदाता सूची में कथित रूप से बड़े पैमाने पर विसंगतियों के आरोप पर जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने कांग्रेस के आरोपों की जांच करने के लिए दो टीमों का गठन किया है। इन टीमों को 7 जून तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। 

विज्ञापन


आयोग की टीम जांच के लिए नरेला, भोजपुर, सिवनी-मालवा और होशंगाबाद विधानसभा सीटों का दौरा करेगी। यहां इस बात का पता लगा जाएगा कि किस तरह से विसंगतियां हुई हैं। रविवार को राज्य में पहुंचने के बाद टीम मतदाता सूची में अनेक और फर्जी नाम शामिल होने के बारे में जिम्मेदारी भी तय करेगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। बीजेपी पर मतदाता सूची में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए फर्जी मतदाता सूची बनाने में शामिल अफसरों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पार्टी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि फर्जी वोटरों को रोकने के लिए वह आधार और तकनीक की भी सहायता ले।

60 लाख फर्जी वोटर
रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव आयोग से 1 जनवरी, 2018 को प्रकाशित हुई वोटर लिस्ट में 60 लाख फर्जी वोटरों के होने की शिकायत की थी। उन्होंने पूरी वोटर लिस्ट पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से इस फर्जीवाड़े की जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग को 192 विधानसभाओं में शामिल फर्जी मतदाताओं की सीडी भी सौंपी है।


आधार कार्ड का करें इस्तेमाल
कमलनाथ ने कहा था कि उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ऐसे फर्जी वोटरों की धड़पकड़ करे। यह पूछे जाने पर कि क्या वे वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना चाहिए, तो उन्होंने सवाल उठाया कि देश में अभी सभी लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, ये चुनाव आयोग के ऊपर है कि वह किस टेक्नोलाजी के जरिए फर्जी वोटरों पर रोक लगा कर सही सूची पेश करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed