फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Election Action One person arrested with 274 grams of gold in Shaktipunj Express in Katni

Election Action: शक्तिपुंज एक्सप्रेस में 274 ग्राम सोना के साथ एक शख्स गिरफ्तार, RPF ने जांच शुरू की

Sun, 15 Oct 2023 12:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 12:23 PM IST
सार

कटनी आरपीएफ टीम ने जबलपुर के व्यापारी को 274 ग्राम सोने की बिस्किट के साथ पकड़ा है, जिसकी जब्ती बनाते हुए मामले की विवेचना शुरूकर दी है। वहीं, जब्त हुए सोने की कीमत 16 से 17 लाख होने की चलते मामले की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट तक पहुंचाई गई हैं।

विज्ञापन
Election Action One person arrested with 274 grams of gold in Shaktipunj Express in Katni
सोना के साथ शख्स गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम अपनी सतर्क नजर बनाएं हुए है। इसी दौरान कोलकाता के हावड़ा होकर जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक-11448 जैसे ही कटनी साउथ स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ की टीम को मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति घेराबंदी कर पकड़ा और उसकी तलाशी ली। इसके पास से 274 ग्राम सोने की बिस्किट तीन टुकड़े में मिले, जिसकी जब्ती बनाते हुए उसे उतार कर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन


कटनी आरपीएफ प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने बताया, संदिग्ध व्यक्ति कोलकाता से ट्रेन में बैठा था, जिसके पास कटनी तक का ही टिकट मिला है। जो जबलपुर जाने की बात बताया था ।उसे थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने खुद को व्यापारी होना बताया। पकड़े गए व्यक्ति से 274 ग्राम सोने की बिस्किट पाया गया, मामले की जांच इनकम टैक्स विभाग की टीम करेगी। पकड़े गए सोने की अनुमानित कीमत 16 से 17 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े कटनी और नरसिंहपुर के नौ जुआरी
कटनी पुलिस ने जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरियों पर शिकंजा कसते हुए उनसे 18 हजार 300 रुपये की राशि जब्त की है। पूरी कार्रवाई उमरियापान थाना क्षेत्र ग्राम भानपुरा कलां से लगी नहर के पास की है, जहां कटनी और गोटेगांव के नौ जुआरी हिरासत में आए हैं। आपको बता दें, पांच दिन पहले ही इसी क्षेत्र में जुआ खेलते पांच आरोपी 10 हजार 200 की राशि के साथ गिरफ्तार हुए थे और आज फिर उसी स्थान पर जुआ खेलते नौ लोग पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बात ये है, दोनों कार्रवाई में टेंट लगाकर जुआ खेलते आरोपी पकड़े गए। जो की नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों से कटनी पहुंचे थे। इन्हें संरक्षण देने वाला कौन है और ये किन गाड़ियों से यहां तक पहुंचे, पुलिस ने इन सभी बातों का खुलासा नहीं किया है। न ही टेंट संचालक की कोई जानकारी दी गई। इन तमाम बिंदुओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।





पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए स्लिमानाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया कि उमरियापान थाना क्षेत्र के नहर किनारे टेंट लगाकर जुआ खेलते नौ जुआरी पकड़े गए हैं। इनमें ऋषि ठाकुर, गुडल मल्लाह गोटेगांव के हैं तो कटनी जिले के अन्य हिस्सों के दशरथ सिंह, केदार पटेल, बंटी ठाकुर, राहुल कुशवाहा, अनिल पांडे, संतोष झरिया, रोहित बसोर सहित राहुल कुशवाहा शामिल है। सभी आरोपियों पर सट्टा जुआ एक्ट की धारा-13 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, आरोपियों से ताश के 52 पत्ते सहित 18 हजार 300 रुपये की जब्ती बनाई गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed