{"_id":"6414399a54e61e1430023153","slug":"elderly-couple-electrocuted-in-umaria-district-of-madhya-pradesh-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बिजली की तार की चपेट में आए वृद्ध की मौत, बचाने गई पत्नी भी नहीं बच सकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बिजली की तार की चपेट में आए वृद्ध की मौत, बचाने गई पत्नी भी नहीं बच सकीं
Fri, 17 Mar 2023 03:27 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:27 PM IST
सार
उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध पति-पत्नी की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई। घर के बाहर जा रही बिजली की तार का करंट वृद्ध को लगा, जिससे वह तड़पने लगे। बचाने गई पत्नी भी बिजली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
Electrocuted
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में ग्राम गोवर्दे में बिजली की चपेट में आने से सुबह सात बजे बुजुर्ग पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में घटना की जानकारी पर मानपुर पुलिस पहुंची और उसने जरूरी कार्यवाही की। वृद्ध दंपती घर पर अकेले थे। घर के बाहर बिजली लाइन थी, जो जीआई तार से जुड़ी थी।
विज्ञापन
इसी दौरान घर के मुखिया रामसुमन गुप्ता पिता गजाधर गुप्ता, उम्र करीब 60 वर्ष, बिजली के तार की चपेट में आ गए। वह तड़पने लगे। तब बचाने के लिए पत्नी मीरा पति रामसुमन गुप्ता, उम्र करीब 55 वर्ष, ने मदद की गुहार लगाई। साथ ही खुद भी पति को बिजली की लाइन से दूर करने का प्रयास करने लगी। इससे पत्नी भी बिजली की चपेट में आ गई। दोनों ही वृद्ध दंपती की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। बाद में मदद के लिए पहुंचे पड़ोसियों ने बिजली की तार को पृथक कर उन्हें अलग किया।
विज्ञापन
