{"_id":"5ed372aa2bf6d12b173bced0","slug":"elderly-couple-dies-in-suspicious-circumstances-amidst-covid-19-outbreak-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में आज 55 नए मामले और तीन लोगों की मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 3486 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में आज 55 नए मामले और तीन लोगों की मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 3486 हुई
Sun, 31 May 2020 03:53 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 31 May 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा में आज कोरोना के 55 नए मामले सामने आए। शहर में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,486 हो गई है। आज जिले में तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे मौत का आंकड़ा 132 पहुंच गया। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
इंदौर में कोविड-19 के प्रकोप के बीच बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध हालात में मौत
कोरोना वायरस के कहर से पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में इंदौर शामिल है। वहीं, कोविड-19 के प्रकोप के बीच यहां एक आवासीय इमारत के फ्लैट में बुजुर्ग दम्पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र चतुर्वेदी ने रविवार को बताया कि स्नेहलतागंज क्षेत्र के एक आवासीय अपार्टमेंट के फ्लैट में प्रकाश शाह (65) और उनकी पत्नी स्मिता शाह (63) की शनिवार देर रात मौत हो गई। वे इस फ्लैट में अकेले रहते थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। पुलिस को घटना की सूचना पड़ोसियों से मिली।
विज्ञापन
चतुर्वेदी ने बताया कि मौके पर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। हमें संदेह है कि शाह की मौत किसी बीमारी के चलते हुई और सदमे में उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। लेकिन उन्होंने बुजुर्ग दंपति के कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका को फिलहाल खारिज किया है।
उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दंपति की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
प्रकाश शाह, शहर के गुजराती भाषी समुदाय के एक स्थानीय संगठन की व्यवस्थापक समिति के सदस्य थे। संगठन के प्रमुख पंकज संघवी ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और फ्लैट से बाहर नहीं निकले थे।
