फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elder brother murdered in land dispute

Katni: जमीनी विवाद में बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को लिया हिरासत में, ये रही विवाद की वजह

Wed, 27 Dec 2023 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Dec 2023 01:03 PM IST
सार

Katni: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में लकड़ी उठाने को लेकर विश्वकर्मा परिवार के तीन भाइयों में विवाद हो गया। जिसपर 2 सगे भाइयों ने अपने बड़े भाई को लाठी-डंडे सहित कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
 

विज्ञापन
Elder brother murdered in land dispute
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसवाही ग्राम निवासी सूरज प्रसाद विश्वकर्मा का विवाद अपने भाई बद्री प्रसाद विश्वकर्मा और रवि विश्वकर्मा से जमीनी संबंधित पुराना विवाद चल रहा था। ये विवाद पुनः देर शाम तब उपजा जब सूरज विश्वकर्मा ने खेत की मेढ़ में लगे पेड़ की लकड़ी काटकर उठाने लगा। तभी दोनों भाइयों ने पास रखी कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमला करते हुए बड़े भाई सूरज विश्वकर्मा की लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर हुई दर्दनाक मौत
घायल को समय रहते इलाज न मिलने पर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी जानकारी लगते ही अपने पुलिस बल के साथ विजयराघवगढ़ टीआई अनूप सिंह ठाकुर घटनास्थल पहुंचे और मौके पर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की तो पता चला मृतक सूरज और उनके भाइयों के बीच वर्षों से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच देर शाम पेड़ की लकड़ी को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे, जिसमें सूरज की मौत हो गई।
विज्ञापन


मामला हुआ दर्ज
इस पूरे प्रकरण पर विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 341, 294, 506, सहित 34 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों को चंद घंटों में घेराबंदी कर गांव के पास ही गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे हत्या में प्रयोग हुए कुल्हाड़ी सहित अन्य चीजे बरामद करते हुए उन्हे साक्ष्य बनाते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed