फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Eklavya Adarsh Residential School in Maihar, students accused of indecency on the lock

MP News: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पर छात्रों ने जड़ा ताला, प्रिंसिपल और शिक्षकों पर अभद्रता का आरोप लगाया

Thu, 09 Feb 2023 02:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 02:46 PM IST
सार

सतना जिले के मैहर में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने ताला लगाकर प्रदर्शन किया और स्कूल के प्राचार्य और दो शिक्षकों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की।

विज्ञापन
Eklavya Adarsh Residential School in Maihar, students accused of indecency on the lock
धरना प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले का आदर्श  एकलव्य विद्यालय में गुरुवार को छात्रों ने ताला लगाकर प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल और दो शिक्षकों पर मारपीट और गाली गलौज के साथ ही छात्रों ने अभद्रता का आरोप लगाकर हटाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच का अश्वासन दिया। हालांकि प्रिंसिपल, संगीत शिक्षक पर छात्र छात्राओं को उकसाने का आरोप लगा रहे। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य, बाबू और दो शिक्षक आये दिन उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हैं, मारपीट की जाती है और छात्राओं के साथ अपमान जनक शब्द बोले जाते हैं। इतना ही नहीं छात्रों ने पान गुटका खाकर  छात्रों के ऊपर थूकने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


आवासीय विद्यालय के हंगामें की खबर सुन मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी विद्यालय परिसर पहुंचे छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर सतना से बात की। सतना कलेक्टर ने अपने प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार को आवासीय विद्यालय के अधिकारी व चौकी प्रभारी संतोष पुजारी को विद्यालय परिसर भेजा। विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि इस पूरे मामले की जांच जल्द पूरी होगी। आरोप प्रमाणित पाए जाने पर संख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन







   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed