फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ek Chor Aisa Bhi: Became a thief to bear the expenses of two wives... was also fulfilling his own hobbies by stealing

एक चोर ऐसा भी: दो पत्नियों का खर्च उठाने के लिए बन गया चोर... खुद के शौक भी चोरी से कर रहा था पूरे

Sat, 30 Oct 2021 06:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Oct 2021 06:26 PM IST
सार

अपनी दो पत्नियों के शौक पूरे करने के लिए एक शख्स ने चोरी शुरू कर दी। हीरानगर पुलिस थाने ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ इस चोर को पकड़ा था। 

विज्ञापन
Ek Chor Aisa Bhi: Became a thief to bear the expenses of two wives... was also fulfilling his own hobbies by stealing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

इंदौर की हीरानगर पुलिस के सामने एक अजीब मामला आया है। चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक को रोका तो वह चोरी की निकली। बाद में पता चला कि बाइक चोर की दो पत्नियां हैं और उनके शौक पूरे करने के लिए ही वह व्यक्ति चोरी करने लगा था।  

विज्ञापन

हीरानगर पुलिस थाना प्रभारी सतीश पटेल ने वाहनों की चेकिंग के दौरान नंदानगर निवासी कुतुबुद्दीन पिता गुलाम अब्बास को पकड़ा था। उस पर चोरी के 8 प्रकरण पहले से दर्ज हैं। उसने हीरानगर के अलावा सेंट्रल कोतवाली, कनाडिय़ा, बडगोंदा, जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा और खजराना में भी चोरी की थी।

विज्ञापन

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी दो पत्नियां हैं। खुद के पास कोई कामकाज नहीं है, जिससे पत्नियों व खुद का खर्च उठा सके। पत्नियों की फरमाइशों को पूरा करने के लिए ही वह चोरी करता है. इससे वह पत्नियों के खर्च भी उठाता और खुद के शौक भी पूरे करता। धीरे-धीरे चोरी ही उसका पेशा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed