फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Eight women of Mandsaur drowned in the strong current of Chambal river

MP News: चंबल नदी में बहीं मंदसौर की पांच महिलाएं, तीन के शव निकाले, दो की तलाश जारी

Sun, 16 Oct 2022 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 09:15 PM IST
सार

घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की है। महिलाएं मजदूरी करके घर लौट रही थीं। पांच महिलाएं बह गईं। काफी तलाश के बाद तीन शव निकाले जाने की सूचना है। दो महिलाओं की तलाश जारी है। अंधेरा होने से मुश्किलें आ रही हैं। शामगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर है। 

विज्ञापन
Eight women of Mandsaur drowned in the strong current of Chambal river
नदी में बही महिलाओं की तलाश जारी है. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मजदूरी कर लौट रहीं सात महिलाएं कैचमेंट एरिये में बह गई हैं। हादसा कैसे हुआ फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने तीन महिलाओं के शव निकाल लिए हैं। दो महिलाओं की तलाश जारी है। बहाव तेज होने और अंधेरा होने से मुश्किलें आ रही हैं। शामगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की है। महिलाएं मजदूरी करके घर लौट रही थीं। हादसे के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। एक कारण बताया जा रहा है कि सभी मजदूर महिलाएं चंबल नदी के कैचमेंट एरिये का रपटा पार कर रही थीं। इसी दौरान उनकी एक साथी का पैर फिसला और वो पानी में गिर गई। उसे बचाने की कोशिश में सभी महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। इनके साथ की दो बालिकाएं तैरकर बाहर आ गईं। इधर कुछ का कहना है कि ये सभी नाव से लौट रही थीं, और नदी में नाव पलटने से हादसा हुआ है। हादसे में पांच महिलाएं जो लापता हुई थीं, उनकी पहचान 41 वर्षीय धापू बाई पति गोपाल, 18 वर्षीय राधा बाई पिता मांगीलाल, 40 वर्षीय रसाल बाई पति राधेश्याम, 19 वर्षीय मधु पति कान्हा गायरी और 42 वर्षीय प्रेम बाई पति बालू गायरी के रूप में हुई है। इनमें से तीन के शव निकाल लिए गए हैं। रानू गायरी, भेरूलाल पिता कंवरलाल को बचा लिया गया था।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अंधेरा होने के कारण इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबल नदी के कैचमेंट एरिये में पानी का तेज बहाव बताया जा रहा है। उधर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने ट्वीट कर बताया है कि मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोलाखेड़ी में नदी में नाव डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। खेत से काम कर लौट रही सात महिलाएं नदी में डूबी हैं। मैंने मंदसौर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर मौके पर तत्काल गोताखोर और अन्य व्यवस्थाएं भेजे जाने के निर्देश प्रदान किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मैं भोपाल से सभी कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए रवाना हो गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोला खेड़ी गांव के पास गांधीसागर के बैकवाटर में 7 बहनों के बहने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह संतोष की बात है कि अब तक 2 बहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और शेष की खोज जारी है। मैं लापता बहनों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। गोताखोर भी घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच रहे हैं। परिवार धैर्य रखे, बहनों को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मैं सतत कलेक्टर, जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed