फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Eight trains affected due to block on Ratlam Division

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रतलाम मंडल पर ब्लॉक के कारण आठ ट्रेनें प्रभावित, जानें कौन सी ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Fri, 09 Sep 2022 11:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 11:16 PM IST
सार

रतलाम डिवीजन की आठ ट्रेनें दोहरीकरण काम के चलते प्रभावित रहेंगी। कुछ स्टेशनों तक ट्रेनें निरस्त रहेंगी। हम आपको बता रहे हैं कि कौन-कौनसी ट्रेन प्रभावित रहेगी ताकि आपको परेशानी न हो।

विज्ञापन
Eight trains affected due to block on Ratlam Division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे के दोहरीकरण कार्य के कारण रतलाम मंडल की ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के बिसलवास कलां–नीमच के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की आठ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। 
विज्ञापन


मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम पैसेंजर, यमुना ब्रिज से 9 सितंबर, 2022 से 12 सितंबर, 2022 तक चलने वाली, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी पैसेंजर, रतलाम से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक चलने वाली, चित्तौड़गढ़ से चलेगी तथा रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 09499 रतलाम-चित्तौड़गढ़ स्पेशल डेमू, 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक रतलाम से चलने वाली निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 09500 चित्तौड़गढ़-रतलाम स्पेशल डेमू, 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस, कोटा से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक कोटा से चलने वाली चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़-मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस, मंदसौर से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक चलने वाली चित्तौड़गढ़ से चलेगी तथा मंदसौर से कोटा के मध्य निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19328 उदयपुर सिटी रतलाम ट्रेन , उदयपुर सिटी से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 से चलने वाली चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19817 रतलाम आगरा फोर्ट ट्रेन, रतलाम से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक चलने वाली चित्तौड़गढ़ से चलेगी तथा रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed