फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Eight stags were sent from Kanha National Tiger Reserve to Bandhavgarh Tiger Reserve in Umaria

MP News: कान्हा से बांधवगढ टाइगर रिजर्व के लिए 8 बारहसिंगा रवाना, आज शाम पांच बजे तक पार्क पहुंचने की उम्मीद

Fri, 10 Feb 2023 05:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Feb 2023 05:05 PM IST
सार

बांधवगढ़ रिजर्व में बारहसिंगा की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार के वन विभाग ने कान्हा नेशनल टाइगर रिजर्व से आठ बारहसिंगा को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद शुक्रवार को सभी आठ बारहसिंगा को बांधवगढ़ के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन
Eight stags were sent from Kanha National Tiger Reserve to Bandhavgarh Tiger Reserve in Umaria
बांधवगढ टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हुए 8 बारहसिंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ने के लिए शुक्रवार को कान्हा नेशनल टाइगर रिजर्व से आठ बारहसिंगा को रवाना किया गया। दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व काफी मायनों में अहम है। यहां पर पर्यटकों को बाघ आसानी से देखने के लिए मिल जाते हैं। बाघों के अलावा यहां और भी जानवर हैं, लेकिन यहां बारहसिंगा की कमी थी।

विज्ञापन


बांधवगढ़ रिजर्व में बारहसिंगा की कमी को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक रणनीतिक बैठक की थी और यहां बारहसिंगा लाने की कवायद तेज कर दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अमले ने कान्हा नेशनल टाइगर रिजर्व क्षेत्र से आठ बारहसिंगा को उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। इसके लिए शुक्रवार को सभी आठ बारहसिंगा वन्य प्राणियों के लिए पार्क अमले ने विचरण और भोजन के लिए उनके अनुरूप बाड़े की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


ये सभी बारहसिंगा शुक्रवार को शाम पांच बजे तक बांधवगढ पहुंच सकते हैं। पार्क अमला और वन्य प्राणी प्रेमी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में इस खास मेहमान के आने का उत्सुकतावश लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed