फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Eight SIMI activists escape from Bhopal central jail, one security guard killed: Police

दिवाली की रात चादर की रस्सी बना भोपाल जेल से भागे थे आतंकी

Mon, 31 Oct 2016 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Oct 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
Eight SIMI activists escape from Bhopal central jail, one security guard killed: Police
भोपाल जेल
भोपाल जेल ब्रेक में बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने सेंट्रल जेल से भागे सिमी के आठों आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। हालांकि इस संबंध में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन बताया जा रहा है भोपाल के निकट अंतखेड़ी गांव में पुलिस ने आतंकियों को आमने सामने की मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भोपाल की सेंट्रल जेल से स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के 8 आतंकी मुख्य गार्ड की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात को 8 आतंकी चादर की रस्सी बनाकर जेल से भाग गए। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद जेल अधीक्षक समेत 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भोपाल जेल सभी आधुनिक  सुरक्षा तकनीकों से लैस है इसके बावजूद आतंकी फरार हुए तो मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना के संबंध में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


वहीं भोपाल जेल ब्रेक की गाज अब बड़े अधिकारियों पर भी गिरनी शुरू हो गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मामले में हाईलेवल मीटिंग करते हुए सारे मामले का जायजा लिया। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने खुद बताया कि सरकार इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है, मामले में डीआईजी जेल को सस्पेंड करते हुए एडीजी जेल को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार आतंकियों की तलाश चल रही है उम्‍मीद है जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। सरकार ने आतंकियों का सुराग देने वाले को 5-5 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा भी की है। 

वहीं, भोपाल के एसपी अरविंद जोशी ने बताया, 'घटना करीब दो-तीन बजे के बीच की है। जब प्रधान आरक्षक रमाशंकर यादव से चेंज करने के लिए दूसरे प्रहरी जा रहे थे तब ये आतंकी चादरों की रस्सी बनाकर दीवार फांद गए। आतंकियों ने कई ताले भी तोड़े। हम आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।'

भागने वालों में अहमदाबाद ब्लास्ट का मास्टरमाइंड भी

Eight SIMI activists escape from Bhopal central jail, one security guard killed: Police
सिमी आतंकी
भागने वाले आतंकी देशद्रोह और अन्य कई संगीन मामलों में जेल में बंद थे। इनमें अहमदाबाद बलास्ट का मास्टरमाइंड भी शामिल है। भागने वाले 8 आतंकियों में कुछ वे भी शामिल हैं जो 2013 में खंडवा की जेल से भागे थे। दोबारा उन्हें पकड़कर  भोपाल की सेंट्रल जेल में यह समझते हुए लाया गया था कि यहां बंदोबस्त और भी पुख्ता हैं। हालांकि आतंकियों के भागने से एक बार फिर जेल प्रशासन की चूक सामने आई है। 

फरार आतंकियों में 10-10 लाख के इनामी बदमाश भी शामिल हैं। अहमद खान और जाकिर खान नाम के दो आतंकियों पर एनआईए ने इनाम रखा हुआ था, जिन्हें तेलंगाना से अरेस्ट किया गया था। गृह मंत्रालय का कहना है कि 5 बदमाश पहले भी जेल से फरार हो चुके थे। 

कई राज्यों में हाई अलर्ट
आतंकियों के फरार होने के बाद देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed