फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Eid-ul-Fitr 2022: Prayers offered in the entire state including Idgah of Bhopal, prayed for peace and peace in the country

ईद-उल-फितर 2022: भोपाल की ईदगाह समेत पूरे प्रदेश में अदा की गई नमाज़, देश में अमन और शांति के लिए मांगी दुआएं

Tue, 03 May 2022 12:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 May 2022 12:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को भोपाल की ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गई। देश में अमन और शांति के लिए दुआएं की गई। सीएम और पूर्व सीएम ने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2022: Prayers offered in the entire state including Idgah of Bhopal, prayed for peace and peace in the country
भोपाल में ईद की नमाज़ अदा की गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को भोपाल की ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गई। देश में अमन और शांति के लिए दुआएं की गई। सीएम और पूर्व सीएम ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

 
ईद उल फितर का त्यौहार मंगलवार को खुशियों के साथ मनाया जा रहा है। शहर भर की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। बाद में मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआएं की गई। राजधानी भोपाल में ईद की पहली नमाज़ ईदगाह में अदा की गई। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने यहां अपने संबोधन में कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है। यहां मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। नफरतों के लिए यहां न कभी जगह थी और न भविष्य में कभी होगी। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। कोरोना के कारण दो साल से मुस्लिम घरों में ही ईद की नमाज अदा कर रहे थे। दो साल बाद अब लोगों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत अन्य नेताओं ने ईद की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेम, खुशहाली, समृद्धि और सौहार्द का यह पर्व आपके जीवन में अपार खुशियां लाए, दिलों में प्यार बढ़ाए, अपनत्व और आनंद में वृद्धि हो, यही शुभकामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकमानाएं दीं। कमलनाथ ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में एक महीने तक मुस्लिम श्रद्धालु रोजे रखते हैं और अपने मजहब में सिखाए गए ईमान का पालन करते हैं। ईद का त्योहार सामाजिक भाई चारे और समरसता का पर्व है। सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed