{"_id":"65fabccc8b81728da1076ee0","slug":"due-to-old-rivalry-sticks-were-used-fiercely-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पुरानी रंजिश के चलते जमकर चले लाठी डंडे, घटना में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पुरानी रंजिश के चलते जमकर चले लाठी डंडे, घटना में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Wed, 20 Mar 2024 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:09 PM IST
सार
MP News: निवाड़ी जिले के पुलिस थाना पृथ्वीपुर के अंतर्गत आने वाले गोवा पूर्वी गांव में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते जमकर चले लाठी डंडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पृथ्वीपुर के अंतर्गत आने वाले गोवा पूर्वी गांव में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में दो गुटों में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठियां डंडे बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें 3 लोग घायल हुए है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की शुरू
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पृथ्वीपुर भेजा गया है। जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल लोगों ने गांव की ही अरविंद और गुलाब सहित आधा दर्जन लोगों पर अचानक हमला करने का आरोप लगाया है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
