{"_id":"64a16f6aec8ee61df2079f05","slug":"due-to-heavy-rains-in-shajapur-rivers-and-streams-are-in-spate-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शाजापुर में बारिश से नदी-नाले उफान पर, तेज बहाव में जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शाजापुर में बारिश से नदी-नाले उफान पर, तेज बहाव में जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग
Sun, 02 Jul 2023 06:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:07 PM IST
सार
जिला प्रशासन ने नदी-नाले उफान पर होने के बाद नदी-नालों को पार नहीं करने की हिदायत दी है। इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
तेज बहाव में पुलिया पार करते लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शाजापुर जिले में शनिवार को दोपहर बाद से ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। झमाझम बारिश के बाद शाजापुर जिले के कालीसिंध में नाले पर बनी पुलिया पर पानी तेज बहाव में बहने लगा। वहीं, पानी के तेज बहाव होने के बाद भी लोग जान जोखिम में डालते हुए नाले को पार करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने नदी-नाले उफान पर होने के बाद नदी-नालों को पार नहीं करने की हिदायत दी है। इसके बाद भी लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी-नाले पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह नजारे सिर्फ कालीसिंध के नहीं बल्कि जिले के कई छोटे नदी नालों के हैं, जहां कोई दो पहिया वाहन लेकर तेज बहाव में पुलिया पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कोई अपने चार पहिया वाहनों को भी इस तेज बहाव में निकाल रहे हैं। इन्हें रोकने वाला प्रशासनिक स्तर पर कोई व्यक्ति इन नदी नालों के पास दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
