फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Drunk teacher created ruckus in school, abused officers

MP News: नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल में किया हंगामा, अफसरों को दी गालियां, जानें कहां का मामला

Sun, 06 Nov 2022 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 07:20 PM IST
सार

स्कूल में एक शराबी शिक्षक ने हंगामा किया। कुर्सियों पर गिरते-पड़ते इस टीचर ने अफसरों को गालियां दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Drunk teacher created ruckus in school, abused officers
एक शिक्षक शराब पीकर स्कूल में पहुंच गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में एक शराबी शिक्षक ने हंगामा किया। कुर्सियों पर गिरते-पड़ते इस टीचर ने अफसरों को गालियां दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला सिंगरौली जिले के मलगा गांव में शुक्रवार का है। यहां बने सरकारी स्कूल के शिक्षक रामलल्लू साकेत नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा था। किसी बात से नाराज शिक्षक पहले तो यहां-वहां घूमा फिर कुर्सियां फेंकने लगा। ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। ग्रामीणों ने कहा कि शराब पीकर स्कूल में नहीं आना चाहिए तो वह और भड़क गया। वह गालियां बकने लगा। शिक्षक इतना नशे में था कि कई बार वह कुर्सी पर भी ठीक से नहीं बैठ पा रहा था। शिकायत की बात पर वह अधिकारियों को भी गालियां देता रहा। 
विज्ञापन

 

Drunk teacher created ruckus in school, abused officers
शराबी शिक्षक कुर्सी पर भी ठीक से नहीं बैठ पा रहा था। - फोटो : सोशल मीडिया
किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो मोबाइल में बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो कलेक्टर राजीव रंजन मीना के पास पहुंचा तो वे भी दंग रह गए। मामले को संज्ञान में लेकर उन्होंने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा अधिकारी जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे। 

बताया जा रहा है कि शिक्षक के हंगामे के दौरान स्कूल के बच्चे और कुछ ग्रामीण वहीं मौजूद थे। शराबी व गालीबाज शिक्षक रामलल्लू साकेत  सरकारी माध्यमिक विद्यालय मलगा पर तैनात हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी रामलल्लू साकेत का शराब के नशे में स्कूल आने और हंगामे करने का वीडियो वायरल हुआ था।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed