{"_id":"5869c99d4f1c1b047feecd8d","slug":"dress-code-for-govt-teachers-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में अब शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में अब शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jan 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को घोषणा की है कि आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूल टीचर्स ड्रेस कोड को फॉलो करेंगे। ड्रेस कोड के तौर पर एप्रन पहना जाएगा जिसमें स्कूल टीचर की नेम प्लेट लगी होगी। सरकार ने हाल ही में यह ड्रेस कोड सरकारी कॉलेज, नगर निकाय और जिला कलेक्टर स्टाफ के लिए अनिवार्य रूप से लागू किया है।
विज्ञापन
राज्य के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, 'मध्य प्रदेश पहला राज्य होगा जिसमें टीचर्स के लिए ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। ड्रेस कोड लागू करने का उद्देश्य शिक्षक को 'राष्ट्र निर्माता' की पहचान दिलाना है।'
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग एप्रन ड्रेस का रंग और डिजाइन तैयार करने के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान से मदद लेगा। अधिकारियों ने बताया कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शाह की आगामी बैठक से पहले सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
