{"_id":"6b015d7afc085e2edf033b9a","slug":"drastic-step-taken-after-a-dispute-elderly-couple-consumes-poison-following-a-minor-argument-both-die-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम: मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग दंपती ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम: मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग दंपती ने खाया जहर, मौत
Sat, 21 Nov 2026 02:30 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:30 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रमगढ़ी गांव में आपसी विवाद के बाद बुजुर्ग दंपती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान 68 वर्षीय सूरजसिंह और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सुंदरबाई की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
विस्तार
जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रमगढ़ी गांव में आपसी विवाद के बाद एक बुजुर्ग दंपती ने शुक्रवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 68 वर्षीय सूरजसिंह धुर्वे और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सुंदरबाई के रूप में की गई है।
विवाद के बाद बिगड़ी हालत
घटना के संबंध में मृतक दंपती के पोते साहिल धुर्वे ने जानकारी दी है। उसने बताया कि शुक्रवार को दादा सूरजसिंह और दादी सुंदरबाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस समय यह विवाद हुआ, उस समय घर में दादा-दादी और उसके पिता ही मौजूद थे। आपसी कहासुनी के बाद दोनों ने जहर खा लिया।
जैसे ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी, परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए बिरसा अस्पताल लेकर पहुंचे। बिरसा अस्पताल में सूरजसिंह की हालत अत्यंत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बालाघाट जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात सूरजसिंह की मौत हो गई। वहीं शनिवार को बिरसा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी पत्नी सुंदरबाई ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, डॉक्टर से सूचना मिलने के बाद शव बरामद कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अस्पताल चौकी पुलिस की ओर से शून्य पर मर्ग कायम किया गया है। मामले की केस डायरी संबंधित बिरसा थाना पुलिस को भेजी जाएगी। बिरसा थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही दंपती की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।