फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dozens of devotees got electrocuted due to electrocution in Devtalab Shiva temple in Rewa; howled

Rewa News: देवतालाब शिव मंदिर में करंट फैलने से चपेट में आए दर्जनों श्रद्धालु; मची चीख पुकार

Mon, 31 Jul 2023 02:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Jul 2023 02:04 PM IST
सार

Rewa: रीवा के देवतालाब इलाके में स्थित शिव मंदिर में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से करंट फैल गया। इससे वहां मौजूद दर्जनभर श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। सभी पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Dozens of devotees got electrocuted due to electrocution in Devtalab Shiva temple in Rewa; howled
बिजली का तार गिरने के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा के देवतालाब इलाके में स्थित शिव मंदिर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब शिव मंदिर में दर्शन करने आए दर्जनों श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक की टीम मौके पर पहुंची और सभी श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रीवा के देवतालाब इलाके में स्थित शिव मंदिर में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से करंट फैल गया। इससे वहां मौजूद दर्जनभर श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बैरिकेडिंग के ऊपर हाइटेंशन लाइन की तार टूटकर गिरी। उससे कई लोग करंट की चपेट में आ गए। वहीं, मंदिर में करंट फैलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक की टीम मौके पर पहुंची और सभी श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती करंट लगने से घायल हुए श्रद्धालु


वहीं, मऊगंज विधायक दर्जा प्राप्त मंत्री प्रदीप पटेल सिविल अस्पताल मऊगंज में पहुंचे। उन्होंने लोगों के हाल-चाल पूछने के बाद उनको तुरंत उपचार की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सब को घबराने की जरूरत नहीं है। आप सब बहुत जल्द ही ठीक हो जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देवतालाब शिव नगरी का सबसे बड़ा हादसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed