फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Doing dangerous bike stunts on the road in front of the Collectorate proved costly

Chhindwara News: कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान

Mon, 03 Jun 2024 10:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Jun 2024 10:02 AM IST
सार

Chhindwara News: कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करना युवक को भारी पड़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसी के साथ बाइक सवार का लाइसेंस सस्पेंड करने आरटीओ को पत्राचार किया गया है।

विज्ञापन
Doing dangerous bike stunts on the road in front of the Collectorate proved costly
बाइक स्टंट करना पड़ा भारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करना एक बाइक सवार को भारी पड़ गया। बाइक सवार के स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बाइक सवार युवक का चालान काटा और उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


इसी के साथ बाइक सवार का लाइसेंस सस्पेंड करने आरटीओ को पत्राचार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरैया रोड बजरंग नगर निवासी 26 वर्षीय पंकज पिता कन्हैया मालवी रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बाइक से स्टंट कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने पंकज के खिलाफ धारा 133, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 77/177, 184, 198, 39/192 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पंकज का लाइसेंस निरस्त करने परिवहन विभाग से पत्राचार भी किया गया है। इसके पूर्व 9 मई को भी पंकज के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उसे न्यायालय ने 5 हजार रुपए से दंडित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed