फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   dog was taking one an half year old chlid in the forest by pressing him in his mouth and family saved him

मध्यप्रदेश: डेढ़ साल के मासूम को मुंह में दबाकर जंगल में ले जा रहा था कुत्ता, परिवारवालों ने संघर्ष कर बचाया

Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

बच्चे के सिर और चेहरे पर टांके आए हैं कुत्ते ने चेहरे का मांस नोच लिया है जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी कर दिया है। राजकुमारी ने बताया कि कुत्ता गांव का ही है जिस पर वह बराबर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
dog was taking one an half year old chlid in the forest by pressing him in his mouth and family saved him
अस्पताल में घायल बच्चे के साथ मां... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक डेढ़ साल के बच्चे को कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की मानें तो कुत्ता उसे सिर के बाल पकड़कर घसीट कर ले जा रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम परा-तिलवां का है जहां पर डेढ़ वर्षीय निहाल पिता सुरेश अहिरवार को गांव में ही घूमने वाला कुत्ता घर के आंगन में बच्चे को अकेला देख उसपर हमला कर दिया और अपने मुंह में बच्चे का सिर दबाकर ले जाने लगा।
विज्ञापन


जहां बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन नजारा देख घबरा गए और लाठी लेकर कुत्ते की ओर दौड़े जहां बच्चे को कुत्ते के मुंह से बच्चे को बचाया। कुत्ते के बच्चे को घसीटकर ले जाने से उसके शरीर में कई जगह चोटें और गंभीर घाव हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में ईलाज करा रही बच्चे की मां राजकुमारी की मानें तो अगर वह लोग समय पर नहीं देख पाते तो कुत्ता बच्चे को अपने मुंह में दबाकर उसे एकांत में या जंगल की ओर ले जाता और उसे मारकर खा भी जाता, इस हमले और संघर्ष में बच्चे के शरीर में कई जगह चोटें और घाव आए हैं।

बच्चे के शरीर में गहरे घाव रैबीज के टीके लगे..
मामले में जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर व्ही.पी. शेषा से बात की तो उन्होंने बताया बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं सिर और चेहरे पर गहरे घाव हैं कुछ जगह टांके और सर्जरी की गई है।


बच्चे को रैबीज के टीके लगा दिए गए हैं समय रहते और भी डोज लगेंगे। परिजनों से उक्त कुत्ते की एक्टिविटीज पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही उसको बांधकर रखा जाए ताकि वह ताकि वह किसी और पर हमला न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed