फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Doctors Strike: The doctors sitting on the strike said - the hospital belongs to the government, not ours

Doctors Strike: हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स बोले- अस्पताल सरकार का है हमारा नहीं, वही जुटाए अब व्यवस्थाएं

Wed, 03 May 2023 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 May 2023 08:40 PM IST
सार

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. विशाल शुक्ला का कहना है कि सरकार ने उनकी एक मांग मानी थी उसे भी अब वापस ले लिया है, इसलिए अब यह लड़ाई उनके आत्मसम्मान की हो गई। अब हम सभी तभी हड़ताल से वापस लौटेंगे, जब हमें लिखित आश्वासन मिलेगा। 

विज्ञापन
Doctors Strike: The doctors sitting on the strike said - the hospital belongs to the government, not ours
दमोह के डॉक्टरों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर बुधवार से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को खासतौर पर इलाज उपलब्ध न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि यदि सरकार को मरीजों की इतनी चिंता है, तो उन्हें हमारी मांगे मान लेनी चाहिए, क्योंकि अस्पताल सरकार का है हमारा नहीं, इसलिए अब व्यवस्थाएं सरकार जुटाए।
विज्ञापन


दमोह में हड़ताल की अगुवाई कर रहे जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. विशाल शुक्ला का कहना है कि सरकार ने उनकी एक मांग मानी थी उसे भी अब वापस ले लिया है, इसलिए अब यह लड़ाई उनके आत्मसम्मान की हो गई। अब हम सभी तभी हड़ताल से वापस लौटेंगे, जब हमें लिखित आश्वासन मिलेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को समस्या हो रही है तो सरकार उनकी व्यवस्था जुटाए। क्योंकि अस्पताल सरकार के हैं, हमारे नहीं और वैसे भी हमारे हड़ताल पर जाने से कोई खास असर नहीं पड़ने वाला। सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आयुष विभाग के डॉक्टर्स की टीम को अस्पतालों में तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन


अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीज परेशान हो रहे हैं। बटियागढ़ क्षेत्र का एक युवक अपने पिता नन्हे भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर्स ना होने के कारण परेशान हो रहा था। उसने बताया कि अचानक रात में पिता की तबीयत बिगड़ जाती है। गले में खाना फंस जाता है। बटियागढ़ लेकर पहुंचे थे वहां कोई व्यवस्था नहीं। सोचा कि जिला अस्पताल ले जाएंगे, लेकिन यहां भी डॉक्टर नहीं हैं। डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली उन्होंने पांच पटवारियों की ड्यूटी भी जिला अस्पताल में लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed