{"_id":"6242b4061ac4146a16631c31","slug":"doctors-movement-in-bhopal-s-hamidia-seeing-patients-in-hospital-wearing-a-black-bandage-demonstration-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल के हमीदिया में डॉक्टरों का आंदोलन: काली पट्टी बांधकर अस्पताल में मरीजों को देखा, कल प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल के हमीदिया में डॉक्टरों का आंदोलन: काली पट्टी बांधकर अस्पताल में मरीजों को देखा, कल प्रदर्शन
Tue, 29 Mar 2022 12:53 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:53 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर अपने आंदोलन की शुरुआत की। डॉक्टर एरियर नहीं दिए जाने का विरोध कर रहे है। डॉक्टरों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
हमीदिया अस्पताल में काली पट्टी बांधकर डॉक्टरों का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज और उससे संबंध हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर अपने आंदोलन की शुरुआत की। डॉक्टर एरियर नहीं दिए जाने का विरोध कर रहे है। डॉक्टर बुधवार को एक दिन का धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने कहा कि 4 साल पुराने एरियर को लेकर पिछले 8 माह से मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) भोपाल के पदाधिकारियों ने कई बार लिखित और मौखिक रूप से डीन और संभागायुक्त कार्यालय से चर्चा की। लेकिन अब तक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं आया। इसके बाद एमटीए भोपाल ने 15 दिन पूर्व अधिष्ठाता एवं संभागायुक्त को वर्षों से लंबित 7 वे वेतन आयोग के एरियर्स को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की थी। मंगलवार से चिकित्सा शिक्षकों ने अपने आंदोलन को शुरू करते हुए काली पट्टी बांध कर ओपीडी देखी, भर्ती मरीजों के राउंड लिए और तो और काली पट्टी बांध कर ऑपरेशन थियेटर में कार्य किया। सभी मेडिकल परीक्षाएं चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध ली।
डॉक्टरों ने कहा कि प्रदेश के दूसरे सभी मेडिकल कॉलेज में एरियर दे दिया गया है, लेकिन भोपाल के डॉक्टरों को अब तक भुगतान नहीं किया जा रहा है। बुधवार को मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।