फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Do good and eat slippers: When asked to put on a mask in Chhatarpur, the woman beat up the seller of the mask with slippers, people saved

नेकी कर चप्पल खा: छतरपुर में मास्क लगाने को कहा तो महिला ने मास्क बेचने वाले की कर दी चप्पलों से पिटाई, लोगों ने बचाया

Sun, 30 Jan 2022 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 07:01 PM IST
सार

छतरपुर में मास्क लगाने की बात पर एक महिला ने मास्क बेचने वाले को चप्पलों से पीट दिया। हालांकि मामले में कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है।
 

विज्ञापन
Do good and eat slippers: When asked to put on a mask in Chhatarpur, the woman beat up the seller of the mask with slippers, people saved
Chhatarpur: मास्क पहनने की बात कहने पर महिला ने मास्क बेचने वाले को चप्पलों से पीट दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में मास्क लगाने की बात पर एक महिला ने मास्क बेचने वाले को चप्पलों से पीट दिया। हालांकि मामले में कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


मामला छतरपुर शहर जिला अस्पताल के बाहर मेन गेट का है। जहां एक व्यक्ति जिला अस्पताल के बाहर रोजाना मास्क बेचा करता है और वह हर आने-जाने वाले से मास्क लगाने को कहता है। वह साथ ही मास्क लागाने न लगाने के नुकसान और फायदे भी बताता है। मास्क न लगाने से आपको कोरोना और जुर्माना दोनों हो सकता है। तो वहीं मास्क लगाने से आपको कोरोना और जुर्माना दोनों नहीं होगा।

रविवार को भी वह ऐसा ही कर रहा था। तभी एक महिला बिना मास्क के वहां से निकली। उसने महिला से मास्क लगाने को कहा और कहा कि नहीं लगाने से कोरोना और चालान हो जाएगा। बस यही बात महिला को नागवार गुजरी कि उसने हंगामा कर दिया। महिला ने कहा कि तुम मुझे कोस रहे हो कि कोरोना हो जाए, इस पर युवक बोला कि मेरा ऐसा इरादा नहीं था। मैं तो बस इतना कह रहा था कि अगर मास्क कर नहीं लगाओगे तो कोरोना हो जाएगा और जुर्माना भी, अब आपको नहीं लगाना तो आप न लगाओ, मैं तो यहां हर आने जाने वालों को मास्क लगाने को कहता हूं और बेचता भी हूं।
विज्ञापन


महिला नहीं मानी और वह बराबर बहस और अभद्रता करती रही। इस बीच उसने अपने पैरों की चप्पल उतार कर उसे पीटना शुरू कर दिया। तो कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और महिला गाली-गलौज कर बड़बड़ाती हुई बिना मास्क के ही चली गई। मामले में महिला और मास्क बेचने वाले का नाम पता और पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed