फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Diya Aur Baati Hum fame actress Deepika Singh reached Chhindwara, got a photoshoot done amidst nature

Diya Aur Baati Hum: छिंदवाड़ा की खूबसूरती निहारने पहुंची 'संध्या बींदणी', प्रकृति के बीच जमकर कराया फोटोशूट

Wed, 21 Sep 2022 07:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 07:17 AM IST
सार

जिले की खूबसूरती से प्रभावित एक्ट्रेस दीपिका ने कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा की वादियां काफी पसंद आई हैं यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वह बार-बार यहां आना पसंद करेंगी। 

विज्ञापन
Diya Aur Baati Hum fame actress Deepika Singh reached Chhindwara, got a photoshoot done amidst nature
दीपिका सिंह ने की छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध स्थलों की सैर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो दीया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह हाल ही में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने छिंदवाड़ा पहुंची। एक्ट्रेस ने जिले के कुकड़ीखापा वाटरफॉल के प्राकृतिक नजारों के बीच जमकर फोटो सेशन भी कराया। वे जिले के सिमरिया में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने भी पहुंची और पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन


निजी कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक्ट्रेस ने छिंदवाड़ा की खूबसूरती की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह कुकड़ीखापा वॉटरफॉल भी देखने गई थीं जो कि अब तक के देखे सभी वाटरफॉल से खूबसूरत था। उन्होंने जिले की सड़कों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यहां तक आने में कोई परेशानी नहीं हुई। प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के अलावा दीपिका सिंह ने छिंदवाड़ा के व्यजंनों की भी तारीफ की।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में दीपिका सिंह ने बताया कि बीते दिनों उनकी फिल्म टीटू अंबानी रिलीज हुई है जो कि गंभीर विषय पर बनी है। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर भी लोगों को देखने मिलेगी। दीपिका ने खुलासा किया कि वे नए प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की खूबसूरती से प्रभावित होकर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा की वादियां काफी पसंद आई हैं यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वह बार-बार यहां आना पसंद करेंगी। दीपिका ने कुकड़ीखापा वॉटरफॉल की जमकर तारीफ की और इंस्टाग्राम पर यहां की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed