फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijaya Singh Says I do not deviate from allegations on feud in MP Congress

एमपी कांग्रेस में घमासान पर सामने आए दिग्विजय, बोले- 'मैं आरोपों से विचलित नहीं होता

Fri, 06 Sep 2019 12:41 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 06 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Digvijaya Singh Says I do not deviate from allegations on feud in MP Congress
प्रेस कांफ्रेंस करते दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया के सामने आए। उन्होंने अपने उपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया और कहा कि अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


अपने उपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए दिग्विजय ने कहा, ''मैं आरोपों से विचलित नहीं होता मुझे राजनीति में 50 साल हो गए हैं। पिछले चार दिनों में जो कुछ भी हुआ उसे मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ता हूं।''
विज्ञापन


वन मंत्री उमंग सिंघार के बारे में उन्होंने कहा कि हर पार्टी में अनुशासन होना चाहिए चाहें कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो कार्रवाई होनी चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने सिंधिया और दीपक बावरिया से भी चर्चा की है। किसी के साथ उनका कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले दिनों मैंने मंत्रियों को पत्र लिखकर पूछा था कि मेरे पत्रों पर क्या कार्रवाई हुई। राज्यसभा सांसद होने के कारण यह मेरी जिम्मेदारी भी है। यह पत्र मैंने कार्यकर्ताओं के निवेदन पर लिखे थे। 


मेरी लड़ाई बापू की हत्या करने वाली विचारधारा से
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लड़ाई मेरी लड़ाई बापू की हत्या करने वाली विचारधारा से है। आपस में लड़ाई करके भाजपा को मौका न दे। पार्टी में अनुशासन बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed