फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijaya Singh comments on PM, economy is collapsing and Modi talks about Fit India

दिग्विजय ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- अर्थव्यवस्था गिर रही है और मोदी फिट इंडिया की बात करते हैं

Sun, 01 Sep 2019 12:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Sep 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Digvijaya Singh comments on PM, economy is collapsing and Modi talks about Fit India
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी मान रही है कि जीडीपी गिर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि देश की जीडीपी गिर रही है। हालत ऐसे हैं कि रिजर्व बैंक से रुपये लेने पड़ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को फिट इंडिया की चिंता है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया होना चाहिए, लेकिन यहां कुपोषण है, गरीबी, मंहगाई, अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी का हल चाहिए।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष तय करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस दिन सोनिया जी तय करेंगी, उस दिन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष तय हो जायेगा। अभी तो पोस्ट खाली नहीं है, कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed