फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijaya alleges BJP trying to buy congress mlas, kamal nath says i told them to go ahead for it

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर बोले कमलनाथ- फोकट का पैसा मिल रहा है, ले लो

Tue, 03 Mar 2020 11:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Mar 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Digvijaya  alleges BJP trying to buy congress mlas, kamal nath says i told them to go ahead for it
मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने के लिए विधायकों को पैसा देकर उनकी खरीद फरोख्त कर रही है। जिसपर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान आया है। उनका कहना है कि मैं विधायकों से कह रहा हूं फोकट का पैसा मिल रहा है, ले लो।

विज्ञापन


कमलनाथ ने दिग्विजय के भाजपा पर लगाए आरोपों पर कहा, 'विधायक ही कह रहे हैं मुझे। हमें इतना पैसा दिया जा रहा है। मैं तो विधायकों को कह रहा हूं कि फोकट का पैसा मिल रहा है। ले लेना।' वहीं भाजपा ने सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया और उन पर आदतन झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

2018 में भी हुई थी कोशिश

दिग्विजय सिंह का कहना है कि 2018 में भी भाजपा ने सरकार बनाने के लिए कुछ कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश की थी। हालांकि यह अभियान विफल हो गया क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने उनके विचार को खारिज कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री बनने को लेकर शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा के बीच मतभेद थे।


दिग्विजय ने कहा, 'अब वे एक समझौते पर पहुंचे हैं कि चौहान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और मिश्रा उप-मुख्यमंत्री बनेंगे यदि उन्हें राज्य में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त विधायक मिल जाते हैं।' सिंह का कहना है कि पांच से सात विधायकों को भाजपा नेताओं का फोन आया है। जिसमें उन्हें पहली किश्त के तौर पर पांच करोड़ रुपये और राज्यसभा चुनाव के बाद बाकी के पैसे देने की बात कही गई है।

कांग्रेस के पास 114, भाजपा के पास हैं 107 विधायक

230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं। उसकी सरकार चार निर्दलीय विधायक, दो बसपा विधायक और एक सपा विधायक पर टिकी हुई है। वहीं भाजपा के 104 विधायक हैं। इस महीने राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। वर्तमान में तीन में से दो सीटें भाजपा के पास हैं।

राज्यसभा की एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट

किसी भी पार्टी को राज्यसभा की एक सीट के लिए 58 वोट चाहिए। भाजपा और कांग्रेस बहुत आसानी से एक-एक सीट जीत सकते हैं। वहीं तीसरी सीट के लिए भाजपा के पास 49 और कांग्रेस के पास 56 वोट हैं। जिसके कारण निर्दलीय और दोनों पार्टियों के वोट काफी अहम हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed