फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay will get FIR against BJP leaders: Said BJP leaders spread lies against Congress by playing half-incomplete videos

दिग्विजय भाजपा नेताओं पर कराएंगे FIR: बोले BJP नेता आधे-अधूरे वीडियो चलाकर कांग्रेस के खिलाफ झूठ फैलाते है

Thu, 21 Apr 2022 01:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Apr 2022 01:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में आधे-अधूरे और फर्जी वीडियो शेयर करने पर सियासत गरमा गई है। खरगोन हिंसा में गलत वीडियो शेयर करने पर एफआईआर होने के बाद अब पूर्व दिग्विजय सिंह भी भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर और मानहानि का दावा करेंगे।

विज्ञापन
Digvijay will get FIR against BJP leaders: Said BJP leaders spread lies against Congress by playing half-incomplete videos
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन हिंसा में फेक वीडियो शेयर कर फंसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब भाजपा नेताओं के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं। भाजपा नेता भी आधे-अधूरे और फर्जी वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और दिग्विजय सिंह इसी को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। साथ ही एक वीडियो को लेकर तो उन्होंने मानहानि का केस करने की धमकी भी दी है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चार महीने पहले दिए भाषण का रियल और एडिटेड वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा हमारे वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती है। यह इसका ज्वलंत उदाहरण है। क्या यह जुर्म नहीं है? रियल वीडियो में दिग्विजय सिंह के वीर सावरकर की किताब का उल्लेख कर उसमें हिंदू और गाय बारे में लिखी बातें बता रहे है। एडिटेड वीडियो में वीर सावरकर और उनकी किताब का उल्लेख हटा दिया गया है। इससे ऐसा लगा कि यह बात दिग्विजय सिंह कह रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह कानूनी सलाह ले रहे हैं। जिन भाजपा नेताओं ने एडिटेड वीडियो प्रचारित किया उनके खिलाफ एफआईआर और मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इसी तरह आधे-अधूरे वीडियो चलाकर भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार करते हैं। अपनी राजनीति चमकाने झूठ फैलाने का काम करते हैं। अब झूठ फैलाने वाले तमाम भाजपा नेता और समर्थकों के खिलाफ कांग्रेस पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। बता दें मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसमें दिग्विजय सिंह ने बिहार का फोटो खरगोन का बता ट्वीट किया और बाद में डिलीट कर दिया था। इस फोटो में एक युवक भगवा झंडा धार्मिक स्थल पर लगा रहा था। दिग्विजय सिंह ने सरकार से सवाल भी किए थे। इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत भाजपा नेताओं ने प्रदेश में दंगा कराने की साजिश बताया था। इस मामले में दिग्विजय सिंह पर प्रदेश के भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कूटरचित दस्तावेजों से धार्मिक भावनाएं भड़काना का केस दर्ज किया था। अब दिग्विजय सिंह भी भाजपा नेताओं को उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर एडिटेड वीडियो से घेरने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed