फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh supporters demonstrated outside Umang Singhar house in Madhya Pradesh

दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने किया उमंग सिंघार के घर के बाहर प्रदर्शन, जलाया पुतला

Wed, 04 Sep 2019 06:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Wed, 04 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh supporters demonstrated outside Umang Singhar house in Madhya Pradesh
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अंदर सत्ता संघर्ष को शांत करने के प्रयासों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने बुधवार को प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार को पार्टी से निकालने की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया।

विज्ञापन


सिंघार ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि दिग्विजय सिंह प्रदेश में कांग्रेस सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंघार ने दावा किया था कि दिग्विजय प्रदेश में कमलनाथ सरकार को 'अस्थिर' करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं स्वर्गीय जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंघार ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘पार्टी मजबूत है। मैंने पार्टी के समक्ष अपने विचार रखे हैं, मुख्यमंत्री के साथ बैठक की और कल रात बबरिया जी से भी बात की। मुझे और कुछ नहीं कहना है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघार ने इस सवाल का उत्तर नहीं दिया कि क्या वह अब भी दिग्विजय के खिलाफ अपने आरोपों पर कायम हैं। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल के दौरान जमुना देवी प्रदेश की काबीना मंत्री थीं और दोनों के बीच कई मुद्दों पर खुले मतभेद होते थे।

बुधवार को वन मंत्री सिंघार की संवाददाताओं से बातचीत के बाद लगभग एक दर्जन प्रदर्शनकारियों ने उनके निवास के बाहर वन मंत्री का पुतला जलाया। ये प्रदर्शनकारी दिग्विजय सिंह के समर्थन में नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, ‘सिंघार को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने खुले तौर पर सरकार और पार्टी के खिलाफ बोला है।’ 


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा भी उस समय वहां मौजूद थीं जब पार्टी कार्यकर्ता सिंघार के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने नहीं देखा कि प्रदर्शनकारी कौन थे। सभी मुद्दों को अब सुलझा लिया गया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed