{"_id":"5d1c5aab8ebc3e3c993240d3","slug":"digvijay-singh-on-akash-vijayvargiya-amit-shah-will-not-let-any-harm-to-son-of-his-beloved-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह जी अपने प्रिय मित्र विजयवर्गीय के बेटे का कोई नुकसान होने नहीं देंगे: दिग्विजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह जी अपने प्रिय मित्र विजयवर्गीय के बेटे का कोई नुकसान होने नहीं देंगे: दिग्विजय सिंह
Wed, 03 Jul 2019 01:09 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
बल्ला चलाते विधायक आकाश विजयवर्गीय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के बहुचर्चित बल्ला कांड को लेकर राजनीति का दौर जारी है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस मामले को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी ने कल भाजपा संसदीय दल की बैठक में आकाश के इस बयान के खिलाफ नाराजी प्रकट की और आकाश के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। यही नहीं उन भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिन्होंने जेल से छूटने के बाद उसका स्वागत किया और “हर्ष फायरिंग” की।'
दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा होता है तो मोदी जी आपको बधाई। यदि नहीं होता है तो यही कहेंगे आपकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है और आपकी नीयत साफ नहीं है। मुझे नहीं लगता अमित शाह जी अपने प्रिय मित्र कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का कोई नुकसान होने देंगे। देखते हैं।'

मोदी जी ने कल भाजपा संसदीय दल की बैठक में आकाश के इस बयान के खिलाफ नाराजी प्रकट की और आकाश के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। यही नहीं उन भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिन्होंने जेल से छूटने के बाद उसका स्वागत किया और “हर्ष फायरिंग” की। https://t.co/HAEeFjDZOs
विज्ञापन विज्ञापन— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 3, 2019
दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा होता है तो मोदी जी आपको बधाई। यदि नहीं होता है तो यही कहेंगे आपकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है और आपकी नीयत साफ नहीं है। मुझे नहीं लगता अमित शाह जी अपने प्रिय मित्र कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का कोई नुकसान होने देंगे। देखते हैं।'
अगर एेंसा होता है तो मोदी जी आपको बधाई। यदि नहीं होता है तो यही कहेंगे आपकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है और आपकी नियत साफ़ नहीं है। मुझे नहीं लगता अमित शाह जी अपने प्रिय मित्र कैलाश वीजावर्गीय के बेटे का कोई नुक्सान होने देंगे। देखते हैं।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 3, 2019
भाजपा का दावा, आकाश के स्वागत में कार्यालय में कोई समारोह आयोजित नहीं हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक व्यवहार को लेकर पार्टी नेताओं को सख्त नसीहत देने के बाद भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि बल्ला कांड के आरोपी आकाश विजयवर्गीय की जमानत पर जेल से रिहाई पर उनके स्वागत में यहां पार्टी कार्यालय में कोई समारोह आयोजित नहीं किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सख्त लहजे में कहा कि बेटा किसी का भी हो, पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी।
गौरतलब है कि बल्ला कांड में जिला जेल से रविवार सुबह जमानत पर छूटने के बाद आकाश सबसे पहले भाजपा के स्थानीय कार्यालय पहुंचे थे। भाजपा नेताओं ने 34 वर्षीय विधायक का फूल- मालाओं से स्वागत किया तथा उनकी रिहाई पर खुशी जतायी थी।
इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही फैल चुकी हैं। इनमें साफ नजर आ रहा है कि फूल- मालाओं से लदे आकाश भाजपा के शहर कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े हैं और प्रसन्नचित्त अवस्था में पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा बल्ला काण्ड के आरोपी को मिठाई खिला रहे हैं। शहर के क्षेत्र क्रमांक-दो के भाजपा विधायक रमेश मैंदोला और पार्टी के कई अन्य नेता तब वहीं मौजूद थे।