{"_id":"5d708fe18ebc3e0173475ff8","slug":"digvijay-singh-make-kamal-nath-recall-the-election-manifesto-promises-on-teachers-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर दिग्विजय ने कमलनाथ को याद दिलाया चुनावी घोषणा पत्र का वादा, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर दिग्विजय ने कमलनाथ को याद दिलाया चुनावी घोषणा पत्र का वादा, कही ये बात
Thu, 05 Sep 2019 10:08 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह-कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच चल रहा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्री उमंग सिंघार से विवाद के बाद अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक बार फिर से कांग्रेस का वादा याद दिलाया है। उन्होंने शिक्षक दिवस के बहाने मुख्यमंत्री को कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में किए वादों को पूरा करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं। अतिथि शिक्षकों व अतिथि विद्वान शिक्षकों से कांग्रेस वचन पत्र में किए गए वादों को हमें पूरा करना है। मुझे विश्वास है माननीय मुख्य मंत्री कमल नाथ जी कांग्रेस वचन पत्र में किए गए हर वचन पूरा करेंगे।'
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं। अतिथि शिक्षक व अतिथि विद्वान शिक्षकों को कॉंग्रेस वचन पत्र में किये गये वादों को हमें पूरा करना है। मुझे विश्वास है मा मुख्य मंत्री श्री कमल नाथ जी कॉंग्रेस वचन पत्र मे किया गया हर वचन पूरा करेंगे।
विज्ञापन विज्ञापन— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 5, 2019
मध्यप्रदेश की सत्ता पर काबिज होने से पहले कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में राज्य के अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वादा किया था। कांग्रेस ने कहा था कि वह सत्ता में आने के तीन महीने के अंदर शिक्षकों को नियमित करेगी। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस करके नियमित शिक्षकों की तरह अतिथि शिक्षकों को भी नियमित करने की घोषणा की थी। खुद दिग्विजय सिंह ने इसकी गारंटी ली थी।
सिंह ने कहा था कि 90 दिनों के अंदर अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। मध्यप्रदेश की सत्ता पर काबिज हुए कांग्रेस को आठ महीने का वक्त गुजर चुका है लेकिन वह अभी तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है। इसी कारण दिग्विजय ने शिक्षक दिवस के मौके पर कमलनाथ को इसकी याद दिलाई है।
