{"_id":"6334275bc013b566b15f73b5","slug":"digvijay-singh-contest-congress-president-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Congress President Election: दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव! जल्द कर सकते हैं नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress President Election: दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव! जल्द कर सकते हैं नामांकन
Wed, 28 Sep 2022 04:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 28 Sep 2022 04:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। वह जल्द ही इसके लिए नामांकन करेंगे। इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं के भी नाम सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अचानक केरल से दिल्ली बुलाया गया है। वे भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। वह रात तक दिल्ली पहुंचेंगे। माना जा रहा है, दिग्विजय सिंह कल कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली से लौटे कमलनाथ ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वे मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
इधर कमलनाथ ने बुधवार को भोपाल के PCC (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) दफ्तर में कहा, दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले- ये उनसे ही पूछिए। राहुल गांधी से एक महीने पहले बात की थी। उनसे कहा था कि आप लीडर बनिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शशि थरूर ने मुझसे बात की थी। थरूर ने कहा था कि वे इसलिए पर्चा भरेंगे, क्योंकि चुनाव हो। ऐसा न लगे कि चुनाव नहीं हो रहे।
विज्ञापन
नामांकन से पहले शशि थरूर ने भरी हुंकार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने ट्वीट में प्रसिद्ध उर्दू कवि मजरूह सुल्तानपुरी की 'शेर' को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा "मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल की ओर, लोग साथ गए और कारवां बनता गया।" राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शशि थरूर अपने ट्वीट के जरिए अध्यक्ष पद की रेस में अपने बढ़ते समर्थन को दिखाना चाह रहे है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष चुनाव लड़ने के लिए देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा था कि 30 सितंबर को सुबह 11 बजे वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
गहलोत के नाम का पर्चा अब तक नहीं कटा
राजस्थान में सियासी घमासान मचा हुआ है। गांधी परिवार की पहली पसंद अशोक गहलोत ने ही पूरे सेटिंग को गड़बड़ा दिया है। प्रदेश में पावर ट्रांसफर अब विवादों में है। अशोक गहलोत सीएम की कुर्सी का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं। उनको 28 सितंबर यानी आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करना था। मगर अब तक उनके नाम का पर्चा ही कांग्रेस मुख्यालय से नहीं लिया गया है। वैसे सूचना मिल रही है कि अशोक गहलोत आज दिल्ली आ सकते हैं।
अशोक गहलोत को मिली क्लीन चिट
कांग्रेस ने शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौर को कारण बताओ नोटिस भेजा है। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर को जयपुर में पार्टी विधायकों की बैठक करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
हालांकि, सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी गई रिपोर्ट में क्लीन चीट दी गई है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेता एके एंटनी के जल्द ही सोनिया गांधी से मुलाकत की संभावना है। एंटनी संकट को सुलझाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। एंटनी पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के प्रमुख भी हैं।
